{"_id":"5e5bad048ebc3ef3ed51dc02","slug":"car-accident-on-kunihar-road-in-solan-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलोग-कुनिहार मार्ग पर हादसा, खाई में गिरी कार, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलोग-कुनिहार मार्ग पर हादसा, खाई में गिरी कार, सात लोग घायल
Sun, 01 Mar 2020 06:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, अर्की (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, अर्की (सोलन)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 01 Mar 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलोग-कुनिहार मार्ग पर रौड़ी के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार सवार सात लोग घायल हो गए। इनमें से तीन गंभीर रूप से घायल हैं। सभी गंभीर घायलों को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। एक अन्य का उपचार अर्की अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
घायलों की पहचान रामलाल पुत्र दासू राम गाहर ब्राह्मण, लक्ष्मी पत्नी चंद्रप्रकाश गांव मैथी, कमल चंद पुत्र हीरू गांव मैथी, आशा देवी पत्नी गोरखू रौड़ी, दीपिका कुमारी पुत्री गोरखू राम अर्की, गोरखु राम पुत्र हीरू राम अर्की, सुनीता देवी पत्नी रामलाल धार ब्राह्मणा शामिल हैं।
विज्ञापन
इनमें से आशा, लक्ष्मी, दीपिका और कमल को अर्की अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया। वहीं तीन अन्य रामलाल, गोरखुराम व सुनीता अर्की अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मारुति कार मैथी से कुनिहार जा रही थी। कार में सात लोग सवार थे। इनमें से तीन महिलाएं थीं। जब कार रौड़ी के समीप पहुंची तो चालक ने कार का नियंत्रण खो दिया और यह खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोग जमा हो गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने हादसे की एंबुलेंस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस में घायलों को अर्की अस्पताल पहुंचाया।
यहां प्राथमिक उपचार के बाद चार घायलों को शिमला भेज दिया गया। तीन अन्य ही हालत स्थिर बनी हुई है। उधर, डीएसपी प्रताप सिंह ने मामले की पुष्टि कर बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम को मौके पर भेजा गया था। पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर रही है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।