फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Car accident near Kunnu bridge, All passengers on board safe

Mandi News: कुन्नू पुल के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त, सवार सभी यात्री सुरक्षित

Wed, 14 Feb 2024 12:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पधर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, पधर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 14 Feb 2024 12:50 PM IST
सार

मंडी जिले में कुन्नू पुल के समीप तंग मोड़ पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़कर एक पेड़ के साथ हवा में लटक गई।  पेड़ की वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। 

विज्ञापन
Car accident near Kunnu bridge,  All passengers on board safe
कुन्नू पुल के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में कुन्नू पुल के समीप तंग मोड़ पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़कर एक पेड़ के साथ हवा में लटक गई।  पेड़ की वजह से बड़ा हादसा होने से टल गया। कार में सवार यात्री शादी समारोह में शामिल होने नारला जा रहे थे। हादसा तंग मोड़ पर सामने से आ रही गाड़ी को पास देने के दौरान हुआ। यहां तंग मोड़ पर स्थानीय लोगों द्वारा सड़क की दोनों ओर हर वक्त बेतरतीब गाड़ियां पार्क की होती हैं। इस कारण हमेशा दुर्घटना का खतरा बना रहा था। नेशनल हाईवे पर लोक निर्माण विभाग की ओर से तंग मोड़ पर किसी प्रकार के पैरापिट और क्रैश बैरियर नहीं लगाए गए हैं। हादसे में कार में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।  कार को क्रेन के जरिये सुरक्षित बाहर निकाल दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed