{"_id":"60c8ceeae490237920039fe8","slug":"car-accident-in-sirmour-and-eight-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: शिलाई के मैलानी में गाड़ी खाई में गिरी, आठ घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: शिलाई के मैलानी में गाड़ी खाई में गिरी, आठ घायल
Tue, 15 Jun 2021 09:32 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिलाई (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, शिलाई (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 15 Jun 2021 09:32 PM IST
सार
उपमंडल शिलाई के तहत टटियाना सिंबलधार मार्ग पर मैलानी के समीप मंगलवार शाम को एक गाड़ी खाई में गिर गई। गाड़ी में आठ लोग सवार थे।
विज्ञापन
शिलाई में गाड़ी खाई में गिरी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के उपमंडल शिलाई के मैलानी नामक स्थान पर एक गाड़ी के खाई में गिरने से आठ लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए पांवटा ले जाया गया। लेकिन यहां से सभी को नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार उपमंडल शिलाई के तहत टटियाना सिंबलधार मार्ग पर मैलानी के समीप मंगलवार शाम को एक गाड़ी खाई में गिर गई। गाड़ी में आठ लोग सवार थे। सिंबलधार की ओर जा रहे प्रकाश और उसके अन्य दोस्त ने घायलों के चिल्लाने की आवाज सुनी तो गाड़ी रोक दी।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने सड़क से नीचे खाई में गिरी गाड़ी और घायलों को देखा। गाड़ी में काकु राम, हिरदा राम, कुलदीप सिंह, रेखा, गीता, तनु, पारुल व अंकुश उर्फ अंशु,अक्षित सवार थे। जो दुर्घटना के बाद बुरी तरह से घायल हो गए थे। सभी घायल पंचायत ठोंछा जाखल के निवासी हैं। प्रकाश ने स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को खाई से निकाल कर सड़क तक पहुंचाया और निजी गाड़ियों में उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। यह गाड़ी सिंबलधार के टटियाना की तरफ जा रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। सभी घायल उपचाराधीन है।
विज्ञापन