कार गहरी खाई में लुढ़की , युवक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार से कुछ दूरी पर प्रेमनगर के समीप सेंट्रो कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान महासू पंचायत के डीडी गांव निवासी अनुज शर्मा (28) पुत्र रोशन लाल शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुज शर्मा बुधवार रात शादी समारोह से घर लौट रहा था। वीरवार सुबह सेंट्रो कार प्रेम नगर के समीप खाई में गिरी मिली। इस दौरान लोगों ने मौके पर युवक को कार के साथ मृत पाया।
उसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। दुर्घटना के समय युवक के अकेले होने की संभावना है। पुलिस ने सूचना के बाद युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटखाई अस्पताल पहुंचाया।
पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव को दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। कोटर्खाई के थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लोनिवि के कर्मचारी की मौत
तहसील के तहत बागी लोनिवि रेस्ट हाउस में तैनात चौकीदार की अचानक मौत हो गई है। मौत का कारण हृदय गति रुकना माना जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोटखाई पहुंचा दिया है।
जानकारी के अनुसार लोनिवि के बागी रेस्ट हाउस में तैनात फागू गांव निवासी जोगिंद्र सिंह (54) बुधवार शाम अपने कमरे में सोया था।
सुबह पत्नी ने उसे मृत हालात में बिस्तर में पाया। सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि मौत का कारण प्रारंभिक जांच में हृदय गति रुकना माना जा रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण का सही पता चल सकेगा।
पुखरी में मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल
चंबा-तीसा मार्ग पर पुखरी में मोटरसाइकिल हादसे में दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को चंबा अस्पताल पहुंचाया।
हादसा बुधवार की देर रात लगभग दस बजे हुआ है। इसमें मोटरसाइकिल पर दीपक और राजेश निवासी चंबा पुखरी से आ रहे थे। अचानक गत्तीघार के समीप मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
हादसे में मोटरसाइकिल करीब दो सौ फुट खाई में जा गिरी। उन्हें 108 एंबुलेंस में क्षेत्रीय चिकित्सालय चंबा पहुंचाया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।