फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   car accident at kangra, two real brother died.

लोहड़ी के दिन खरीदी कार खाई में गिरी, सगे भाइयों की मौत

Sat, 16 Jan 2016 06:21 PM IST
Updated Sat, 16 Jan 2016 06:21 PM IST
विज्ञापन
car accident at kangra, two real brother died.

तीन दिन पहले ही लोहड़ी के मौके पर नई कार खरीदकर लाए सगे भाइयों की मौत हो गई। कार गहरी खाई में गिर गई और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह दर्दनाक हादसा हिमाचल के कांगड़ा में पेश आया है। यहां उपमंडल पालमपुर के तहत चांदड़ (गढ़) गांव के पास कार हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों भाइयों ने तीन दिन पहले ही कार को खरीदा था।

विज्ञापन


दोनों भाई थाना भवारना के तहत गांव चांदड़ के साथ लगते मैदान में कार को चला रहे थे कि अचानक गाड़ी करीब 100 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में दोनों भाइयों सुनील (48) और अनिल (40) निवासी चांदड़ (गढ़) की मौके पर ही मौत हो गई। बड़ा भाई सुनील बीएसएफ और छोटा भाई अनिल विदेश में नौकरी करता था।
विज्ञापन

लोहड़ी मनाने घर लौटे थे दोनों भाई

car accident at kangra, two real brother died.

बताया जा रहा है कि कार जब खाई में गिरी तो एक भाई का शव कार में ही रह गया जबकि दूसरे का शव छिटक कर बाहर गिर गया। हादसे का पता लगने पर लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए पालमपुर अस्पताल पहुंचाया।

दोनों भाई छुट्टी लेकर घर पर लोहड़ी का पर्व मनाने के लिए आए थे। लोहड़ी के दिन ही भाइयों ने नई कार खरीदी थी। कार को बड़ा भाई चला रहा था कि हादसा हो गया। डीएसपी पालमपुर विकास धीमान ने कहा कि कार हादसे में दो सगे भाइयों सुनील और अनिल की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed