फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   car accident at chandigarh manali highway, two died.

चंडीगढ़-मनाली हाइवे पर कार हादसा, दो लोगों की मौत

Wed, 20 Apr 2016 10:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर) Updated Wed, 20 Apr 2016 10:43 AM IST
विज्ञापन
 car accident at chandigarh manali highway, two died.
सुबह तीन बजे यह मारुति कार 100 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर बिलासपुर के स्वारघाट के समीप पंजपीरी में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। गंभीर रूप से घायल दो लोगों का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है।

सभी लोग पंजाब के रहने वाले थे। मामला मंगलवारी सुबह का है जब यह लोग पंजाब से सुंदरनगर की ओर जा रहे थे। जब यह स्वारघाट के समीप पंजपीरी पहुंचे तो सुबह तीन बजे मारुति कार 100 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में दो गंभीर रूप से व दो मामूली रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान प्रकाशो देवी (48) उर्फ सुनीता रानी पत्नी राकेश कुमार निवासी बड़ी सेबोवाल जिला लुधियाना और हर्ष कुमार (39) सुपुत्र जगन्नाथ नगर पालिका के धुरी वार्ड जिला संगरूर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों के शवों का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। सड़क हादसे में शैरी (12) सुपुत्री हर्ष कुमार और राकेश कुमार (55) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों का इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। जहां पर उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

कार में सवार अन्य दो लोगों कुंदन और हैरी को मामूली चोटें आई हुई हैं। पुलिस के अनुसार पंजाब के 6 लोग मारुति कार से सुंदरनगर जिला मंडी जा रहे थे। मंगलवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे के उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना मिलते ही स्वारघाट पुलिस थाना के एएसआई हरीश चंद्र शर्मा की अगुवाई में पुलिस ने मौके पर जाकर राहत और बचाव करते हुए गंभीर रूप से घायलों को पीएचसी स्वारघाट में प्राथमिक उपचार कराया। उनकी नाजुक हालत देखते हुए आनंदपुर साहिब के अस्पताल पहुंचाया गया।


लेकिन चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल शैली और राकेश कुमार को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। मृतक प्रकाशो और हर्ष कुमार का क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में पोस्टमार्टम करवा कर इन दोनों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed