फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Captain of Netherlands cricket did the trekking of Triund with his companions, completed the journey of five

धर्मशाला: नीदरलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान ने साथियों के साथ की त्रियुंड की ट्रैकिंग, दो घंटों में पूरा किया सफर

Thu, 12 Oct 2023 07:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Oct 2023 07:34 PM IST
विज्ञापन
Captain of Netherlands cricket did the trekking of Triund with his companions, completed the journey of five
नीदरलैंड क्रिकेट टीम त्रियुंड पहुंची। - फोटो : संवाद

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका के साथ मैच खेलने पहुंचे नीदरलैंड के खिलाड़ियों ने वीरवार को अभ्यास शुरू नहीं किया। कुछ खिलाड़ियों ने होटल में आराम किया तो कुछ ने त्रियुंड की ट्रैकिंग का आंनद लिया। स्कॉट एडवर्ड्स ने अपने दो साथियों के साथ धर्मशाला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल त्रियुंड की ट्रैकिंग की। सुबह करीब साढ़े बजे मैक्लोडगंज के गलू माता मंदिर पहुंचने के बाद नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने खिलाड़ियों के साथ त्रियुंड का पैदल सफर शुरू किया।

विज्ञापन


करीब दो घंटे के पैदल सफर करने के बाद खिलाड़ी साढ़े 11 बजे त्रियुंड पहुंचे। त्रियुंड में मोबाइल और कैमरे से फोटोग्राफी की। एक घंटा रुकने के बाद कप्तान साथियों के साथ त्रियुंड से करथानी होते हुए भागसूनाग वाटरफॉल के रास्ते से नीचे उतरे। भागसूनाग मंदिर में माथा टेकने के बाद बाजार घूमा और वापस होटल आए गए। रास्ते में खाली पड़ी खाली प्लास्टिक बोतल और कचरे को उठाकर डस्टबिन में जमा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed