{"_id":"66c1fda8a27c6453ac018f07","slug":"capitals-temples-and-markets-decorated-for-janmashtami-shimla-news-c-19-sml1001-396024-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जन्माष्टमी के लिए राजधानी के मंदिर और बाजार सजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जन्माष्टमी के लिए राजधानी के मंदिर और बाजार सजे
विज्ञापन
शिमला के लोअर बाजार में कृष्ण जन्माष्टमी के लिए सजी दुकानें।संवाद
लड्डू गोपाल के लिए वस्त्रों और शृंगार के सामान की हो रही खरीदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए राजधानी के मंदिर और बाजार सज गए हैं। 26 अगस्त सोमवार को कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए मंदिरों को रंग- बिरंगे फूलों और आकर्षक लड्डियों से सजाया है। इसके साथ ही भगवान श्रीकृष्ण के वस्त्रों समेत शृंगार सामग्री से बाजार गुलजार हैं।
लोगों ने जन्मोत्सव मनाने के लिए लड्डू गोपाल के वस्त्रों और शृंगार का सामान खरीदना शुरू कर दिया है। इसके अलावा बच्चों के लिए कान्हा और राधा की ड्रेस की भी खरीदारी हो रही है।
लड्डू गोपाल के वस्त्र 100 से 2000 रुपये तक बिक रहे हैं। इसके साथ ही अष्टधातु से बने वस्त्रों की कीमत 3100 से 5100 रुपये तक है। ज्यादातर लोग भगवान कृष्ण का प्रिय पीले रंग के वस्त्र खरीद रहे हैं। इसके साथ ही कान्हा को झूला झुलाने के लिए झूलों की भी खरीदारी हो रही है। झूले की कीमत 100 से 5,000 रुपये तक है। बाजारों में लड्डू गोपाल के लिए मोतियों वाली आकर्षक झूले आए हैं। इसके अलावा लड्डू गोपाल के शृंगार कंगन, मालाएं, मुकुट, मोरपंख, बांसुरी की भी खरीदारी की जा रही है।
विज्ञापन
कृष्ण जन्मोत्सव पर बच्चों को कृष्ण और राधा बनाने के लिए कान्हा और राधा ड्रेस खरीदी जा रही है। कान्हा ड्रेस पीले रंग में है। इसकी 150 से 600, 700, 800 रुपये तक है। राधा की ड्रेस 200 से 1000 रुपये तक है। राधा की ड्रेस पीले, रंग-बिरंगी, गुलाबी रंग में हैं। गंज बाजार की विक्रेता श्वेता ने बताया कि जन्माष्टमी के लिए लड्डू गोपाल के वस्त्रों और शृंगार की खरीदारी शुरू हो गई है।
स्पेशल केक की भी मांग
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के लिए बाजार में स्पेशल केक बनाने की मांग भी है। भक्त भगवान श्रीकृष्ण के जन्म पर रात 12:00 बजे केक काटंगे। लोअर बाजार विक्रेता तरुण राणा ने बताया कि जन्माष्टमी पर केक बनाने के आर्डर आए हैं। वहीं राधा-कृष्ण मंदिर गंज बाजार से भी केक बनाने का आर्डर आया है। मंदिर के लिए जन्माष्टमी पर 10 किलो का स्पेशल केक बनाया जाएगा।