फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cannabis cultivation to be legalized for drugs: Sundar Singh

हिमाचल में दवाओं के लिए भांग खेती वैध की जाए : सुंदर सिंह

Mon, 12 Nov 2018 10:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Updated Mon, 12 Nov 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
cannabis cultivation to be legalized for drugs: Sundar Singh

पूर्व विधायक महेश्वर सिंह के बाद सदर के विधायक सुंदर सिंह ने तथ्यों के साथ भांग की खेती को वैध करने की पैरवी की है। कहा कि भांग को नशे के बजाय दवाइयों के लिए वैध किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


नशे की मात्रा को कम कर और दवाई वाला भाग बढ़ाकर इससे ग्रामीणों की आर्थिकी सुदृढ़ होगी। कुल्लू में पत्रकारों से बातचीत में सुंदर सिंह ने कहा कि एडवोकेट डीके खन्ना ने तथ्यों के साथ याचिका हाईकोर्ट में दायर की थी।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने गत आठ जनवरी को आदेश पारित किया है कि सरकार को भांग/हैंप के व्यावसायिक व मेडिकल उपयोग के बारे में पॉलिसी बनाने पर विचार करना चाहिए।

19 जुलाई को एक ऐसी ही याचिका पर हाईकोर्ट की डिविजन बेंच ने सरकार को आदेश दिया कि रिसर्च एजेंसियों को भांग के पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

cannabis cultivation to be legalized for drugs: Sundar Singh
भांग की खेती नष्ट करते हुए

कहा कि भांग कई बीमारियों के लिए लाभदायक है। कम टीएचसी वाले पौधों के उत्पादन से किसानों को माफिया के चंगुल से बचाया जा सकता है और उन्हें वैध आय हो सकती है।

एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 14 के तहत इसके लिए विधानसभा से कानून बनाने की भी कोई जरूरत नहीं है। 29 अक्तूबर को सुनवाई में सरकार ने कोर्ट से समय मांगा है।

कहा कि पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह व पूर्व विधायक महेश्वर सिंह ने कई बार इस मामले को उठाया है। इस दौरान कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी राजेश शानू, राजेश सेठ, नौमी राम, किशन ठाकुर और अन्य मौजूद रहे। 

अधिवक्ता डीके खन्ना ने कहा कि भांग की वैधता होने पर पर्यटन भी बढ़ेगा। इसके लिए विशेष क्लीनिकों की आवश्यकता भी रहेगी। लोगों में भांग का नाम सुनते ही नशे की धारणा बन गई है। जबकि मेडिकल तौर पर यह बेहद उपयोगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed