फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   candidates ruckus on getting out of Railway Recruitment Examination in una himachal

रेलवे भर्ती परीक्षा से बाहर करने पर हंगामा, नारेबाजी

Thu, 24 Jan 2019 10:48 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 24 Jan 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
candidates ruckus on getting out of Railway Recruitment Examination in una himachal

रेलवे के सहायक लोको पायलट एंड तकनीशियन पदों की भर्ती में आए सैकड़ों अभ्यर्थियों को परीक्षा संचालक ने तकनीकी कारणों का हवाला देकर परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया। जिला मुख्यालय से सटे सलासी गांव में स्थित एक निजी कॉलेज में बुधवार की इस घटना के बाद परीक्षार्थी भड़क गए।

विज्ञापन


गुस्साए परीक्षार्थियों ने सरकार और रेलवे बोर्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालात को देखते हुए मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी। परीक्षार्थियों को बाहर करने के पीछे कंप्यूटर पर लॉगइन न करने की वजह बताई गई। 
विज्ञापन

 
यह परीक्षा बुधवार को तीन चरणों में हुई। हिमाचल प्रदेश में रेलवे की सहायक लोको पायलट एंड तकनीशियन के पदों की भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए केवल एक ही केंद्र स्थापित किया गया था जो हमीरपुर था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन राज्यों से बस में सफर कर पहुंचे थे अभ्यर्थी

candidates ruckus on getting out of Railway Recruitment Examination in una himachal

परीक्षा के लिए केरल, कर्नाटक, चेन्नई, हिमाचल, आंध्रप्रदेश, बिहार, यूपी आदि राज्यों से कई दिन का ट्रेन और बस में सफर तय कर अभ्यर्थी पहुंचे थे। परीक्षा न होने से अभ्यर्थियों में काफी रोष था। अभ्यर्थियों मनीष कुमार (बिहार), गोपाल (बिहार), गुड्डू कुमार (आंध्रप्रदेश), हेमंत कुमार (चेन्नई), आयुष कुमार (केरल), अंशुल (हिमाचल प्रदेश), निशांत मिश्रा (यूपी), शुभम कुमार (कर्नाटक), चंदन कुमार (केरल), सुमित कुमार (यूपी) और अमित कुमार (बिहार) ने कहा कि वह परीक्षा देने के लिए पिछले 5-6 दिनों से घरों से बाहर निकले हुए हैं।

उन्होंने कहा कि वह सुबह से परीक्षा केंद्र में पहुंच गए, लेकिन उन्हें कंप्यूटर में उनकी आईडी लॉगइन होने के कारण परीक्षा में बैठने नहीं दिया गया। अभ्यर्थियों ने कहा कि रेलवे बोर्ड ने इंटरनेट पर पेपर रद्द होने की सूचना डाली है। इसमें स्पष्ट नहीं हो रहा पेपर किस ट्रेड का रद्द हुआ है। उन्होंने कहा कि परीक्षा में कुछ अभ्यर्थियों को बैठाया गया, जबकि कुछ अभ्यर्थियों को नहीं बैठाया गया। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि इस परीक्षा में धांधली हुई है।

उधर, अतिरिक्त उपायुक्त हमीरपुर रतन गौतम ने कहा कि जिला प्रशासन के ध्यान में इस तरह का मामला नहीं है। उन्होंने कहा कि रेलवे विभाग अपने स्तर पर परीक्षा का संचालन करता है। विभाग ने जिला प्रशासन से कोई संपर्क नहीं किया है। वहीं, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला शांत करवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed