{"_id":"6256ec6a0cfd11117f484b59","slug":"candidates-complaint-to-chief-secretary-for-police-bharti-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: पुलिस भर्ती पर नया विवाद, पेपर लीक होने की सरकार को शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: पुलिस भर्ती पर नया विवाद, पेपर लीक होने की सरकार को शिकायत
Wed, 13 Apr 2022 09:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 13 Apr 2022 09:36 PM IST
सार
डीजीपी संजय कुंडू का कहना है कि केवल व्हाट्सएप चैट के आधार पर ही पूरी परीक्षा पर सवाल करना सही नहीं है। इस आरोप के पीछे कोई ठोस तथ्य नहीं है। पुलिस ने यह परीक्षा फुल प्रूफ तरीके से ली है।
विज्ञापन
डीजीपी संजय कुंडू
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में पुलिस भर्ती पर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस भर्ती में पेपर लीक होने की राज्य सरकार से शिकायत की गई है। इस बारे में अभ्यर्थियों ने बुधवार को मुख्य सचिव और गृह सचिव से शिकायत की है। अभ्यर्थियों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को राज्य सचिवालय ही पहुंच गया। वहीं, डीजीपी संजय कुंडू का कहना है कि केवल व्हाट्सएप चैट के आधार पर ही पूरी परीक्षा पर सवाल करना सही नहीं है। इस आरोप के पीछे कोई ठोस तथ्य नहीं है। पुलिस ने यह परीक्षा फूल प्रूफ तरीके से ली है।
विज्ञापन
एक अभ्यर्थी ने राज्य सचिवालय के बाहर मीडिया से बातचीत में कहा कि इस बारे में एक चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस बारे में निष्पक्ष जांच की जानी चाहिए कि सच क्या है। वायरल हुई चैट में पैसे के लेनदेन की भी बात है। अगर इसके पीछे सच्चाई होगी तो इससे लाखों लोगों का भविष्य बर्बाद होगा। अगर यह चैट जाली भी हो तो प्रशासन को इस बारे में कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
यह परीक्षा परिणाम आने के बाद वायरल हो रहा है। किसने इसे वायरल किया है, इसकी सच्चाई पता करनी चाहिए। जिलों से भी यह मांग आ रही है कि एक ही परिवार से चार-चार अभ्यर्थियों की भर्ती हो गई है। इससे पूर्व कुछ अभ्यर्थी राज्य पुलिस मुख्यालय भी जा चुके हैं। इस संबंध में इन अभ्यर्थियों ने मुख्य न्यायाधीश और मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजे हैं।
विज्ञापन