फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   candidate can apply for change of exam centre for hpscb and kcc bank examination.

को-ऑपरेटिव, कांगड़ा बैंक की परीक्षा के लिए बोर्ड ने दी बड़ी राहत

Mon, 07 Dec 2015 09:16 PM IST
Updated Mon, 07 Dec 2015 09:16 PM IST
विज्ञापन
candidate can apply for change of exam centre for hpscb and kcc bank examination.

जनजातीय क्षेत्रों के सैकड़ों बेरोजगारों को परीक्षा के लिए अब बर्फ से लदे रोहतांग दर्रा को आर-पार नहीं करना पड़ेगा। विषम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण अपने गृह जिले में परीक्षा देने में असमर्थ अभ्यर्थियों के लिए प्रदेश शिक्षा बोर्ड ने बड़ी राहत प्रदान की है।

विज्ञापन


अमर उजाला की पहल पर बोर्ड ने कोआपरेटिव और कांगड़ा बैंक की परीक्षा देने वाले जनजातीय उम्मीदवारों को अब अपने जिले से बाहर किसी भी जिले में परीक्षा देने की छूट प्रदान की है। दरअसल 13 दिसंबर को स्टेट कोआपरेटिव और 20 दिसंबर को कांगड़ा सेंट्रल बैंक की लिखित परीक्षाएं होनी हैं।
विज्ञापन


फॉर्म भरते समय बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्र का कोई जिक्र नहीं था। लिहाजा बोर्ड ने अभ्यर्थियों को उनके उनके गृह जिलों में ही परीक्षा केंद्र अलॉट कर दिया है। ऐसे में जनजातीय जिलों के सैकड़ों उम्मीदवारों के भविष्य पर प्रश्न चिन्ह खड़ा हो गया था। लाहौल स्पीति और चंबा के पांगी, किलाड़ के 80 फीसदी परीक्षार्थी उच्च शिक्षा के लिए अन्य जिलों में रह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र बदलने के लिए इस तरह करें आवेदन

candidate can apply for change of exam centre for hpscb and kcc bank examination.

इधर, हालिया बर्फबारी के बाद रोहतांग दर्रा होकर सफर करना जोखिम भरा हो गया है। मौसम विभाग ने भी दो दिन बाद भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी कर दी है। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव विनय धीमान के समक्ष उठाया तो उन्होंने ऐसे परीक्षार्थियों को बड़ी राहत देते हुए अन्य जिलों में परीक्षा देने की मंजूरी दे दी।

विनय धीमान के मुताबिक ऐसे परीक्षार्थी सचिव हिमाचल शिक्षा बोर्ड के नाम से परीक्षा केंद्र बदलने के लिए एक अनुमति पत्र भेजें। इसके आधार पर बोर्ड परीक्षार्थियों को उनके सुविधानुसार परीक्षा केंद्र अलॉट करेगा। हालांकि जिन अभ्यर्थियों ने अपने गृह जिला में परीक्षा देने हैं उन्हें अर्जी भेजने की जरूरत नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed