फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Camps for the family register survey will begin tomorrow.

Shimla News: परिवार रजिस्टर सर्वेक्षण के लिए कल से लगेंगे शिविर

Fri, 14 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Camps for the family register survey will begin tomorrow.
शिमला। नगर निगम शिमला 16 अगस्त से परिवार रजिस्टर सर्वेक्षण के संबंध में विशेष शिविरों का आयोजन करेगा। यह शिविर 18 सितंबर तक नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होंगे। निगम ने सभी लोगों से आग्रह किया है कि वह इन शिविरों में उपस्थित होकर आवश्यक संशोधन करवाएं। यदि परिवार रजिस्टर सर्वेक्षण के दौरान कोई परिवार छूट गया है, तो उसका पंजीकरण इन शिविरों में करवाया जा सकता है। इसके अलावा किसी व्यक्ति के नाम, जन्म तिथि, निवास स्थान या पते में त्रुटि होने पर उसे भी ठीक करवाया जा सकता है। निगम ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वह परिवार रजिस्टर में अपने परिवार एवं सदस्यों से संबंधित विवरण की जांच कर लें। आवश्यक सुधार करवाना और नए परिवारों का पंजीकरण समय पर करवाना महत्वपूर्ण है। इन विशेष शिविरों का मुख्य उद्देश्य परिवार रजिस्टर में दर्ज जानकारी को अद्यतन करना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article