हिमाचल में आज थम जाएगा चुनावी शोर, तीन दिन तक नहीं मिलेगी शराब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में लोकसभा चुनाव का प्रचार शुक्रवार को बंद होने से पहले भाजपा व कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। गुरुवार को भाजपा की ओर से गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कुल्लू में चुनावी जनसभा की, वहीं शुक्रवार को दोपहर बाद दो बजे राहुल गांधी सोलन में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के लिए हुंकार भरेंगे।
इसके साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह समेत तमाम बड़े नेता प्रचार कर रहे हैं।
हालांकि, प्रचार के लिए शुक्रवार को भाजपा का कोई केंद्रीय नेता प्रदेश में नहीं होगा, लिहाजा आखिरी दिन सीएम जयराम ही भाजपा की ओर से कमान संभालेंगे। चुनावी शोर थमने के बाद अगले 48 घंटे डोर टू डोर कैंपेन की भी पूरी रणनीति तैयार कर ली गई है। हिमाचल की चारों सीटों पर 19 मई को मतदान होना है। इसके लिए चुनाव आयोग और पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। ट्रेनिंग के बाद मतदान कर्मचारियों को रवाना किया जा रहा है। पुलिस पार्टियों के साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती शुरू हो गई है। मतदान से 48 घंटे पहले शुक्रवार शाम छह बजे प्रचार थमने से पहले सूबे के विभिन्न हलकों में प्रचार कर रहे बाहर के नेताओं और कार्यकर्ताओं को क्षेत्र छोड़ना होगा।
शाम छह बजे से तीन दिन तक नहीं मिलेगी शराब
मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेश कुमार ने बताया कि दुर्गम क्षेत्रों में हेलीकॉप्टर से भी पोलिंग पार्टियों को पहुंचाया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारियों से मतदान केंद्रों की स्टेटस रिपोर्ट भी मांग ली है।
निष्पक्ष चुनाव कराने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम छह बजे के बाद से शराब की बिक्री पूरी तरह रुक जाएगी। शराब बिक्री पर रोक रविवार शाम छह बजे तक रहेगी। शाम छह बजे मतदान खत्म होने के बाद शराब की बिक्री शुरू हो जाएगी।
प्रदेश सरकार की ओर से चुनाव आयोग के निर्र्देश पर इस संबंध में सभी शराब विक्रेताओं और डिस्टिलरियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। सूबे में 26 डिजिटलरी (शराब के प्लांट) पर केंद्रीय पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं।