फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Campaign Kangra Boys making awareness on Corona virus

मुहिम: कोरोना वायरस पर जागरूक कर रहे कांगड़ा ब्वॉयज

Sat, 28 Mar 2020 02:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 28 Mar 2020 02:11 PM IST
विज्ञापन
Campaign Kangra Boys making awareness on Corona virus
Coronavirus - फोटो : Twitter

विश्व भर में फैली वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस पर लोगों को जागरूक करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार के अलावा जिला कांगड़ा के कलाकार भी आगे आए हैं। इस कड़ी में जहां लोक गायक करनैल राणा गीत गा चुके हैं, वहीं अब कांगड़ा ब्वॉयज के नाम से मशहूर जिला के युवाओं ने भी यूट्यूब पर अपना वीडियो जारी कर लोगों को कोरोना वायरस पर जागरूक करने का काम किया है।

विज्ञापन


करीब एक सप्ताह पहले जारी किए गए इस वीडियो को लोगों ने भी काफी सराहा है। दो मिनट 57 सेकेंड के इस वीडियो को एक सप्ताह में ही 311 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। कांगड़ा ब्वॉयज की ओर से जारी किए गए इस वीडियो में लोगों को एक दूसरे से हाथ न मिलाने से लेकर साबुन और सैनिटाइजर से अच्छी तरह से हाथ धोने के लिए जागरूक किया है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर अमर उजाला के होम पेज पर अपनी जगह बनाने वाले विधानसभा कांगड़ा की सहौड़ा पंचायत के रहने वाले टिंकू विहान ने भी 11 मिनट की एक शॉर्ट फिल्म बना कर लोगों को कोरोना वायरस पर जागरूक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी शार्ट फिल्म में टिंकू विहान ने लोगों को मास्क पहनने को लेकर जागरूक किया है। साथ ही लोगों को घर से वाहन न निकलने का भी आह्वान किया है। टिंकू विहान की इस शार्ट फिल्म को खासे प्रशंसक मिल रहे हैं। टिंकू विहान ने इस शॉर्ट फिल्म से लोगों से 21 दिन तक घर में ही रहने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed