फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Cable Car Parwanoo, ttr Cable Car Ropeway accident, parwanoo Cable Car accident, केबल कार परवाणू, Cable Car Parwanoo, Tourists Stuck In Cable Car, Cable Car Ropeway parwanoo

Cable Car Ropeway Parwanoo: देश की राजधानी से हिमाचल के सोलन में बजीं फोन की घंटियां, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 21 Jun 2022 05:00 AM IST
Krishan Singh आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
आदित्य सोफत, संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Tue, 21 Jun 2022 05:00 AM IST
सार

 केबल कार में फंसे लोगों ने भी करीब डेढ़ घंटे बाद एक वीडियो जारी किया। इसमें पर्यटकों ने आपबीती सुनाई। पर्यटक दिल्ली के रहने वाले थे। इन्होंने दिल्ली में रहने वाले सगे संबंधियों को वीडियो भेजा। 

विज्ञापन
Cable Car Parwanoo, ttr Cable Car Ropeway accident, parwanoo Cable Car accident, केबल कार परवाणू, Cable Car Parwanoo, Tourists Stuck In Cable Car, Cable Car Ropeway parwanoo
ट्रॉली में फंसे सैलानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के प्रवेशद्वार परवाणू के टीटीआर रिसॉर्ट के रोपवे में तकनीकी खराबी आने के बाद हवा में फंसी केबल कार की जानकारी देने के लिए देश की राजधानी दिल्ली से सोलन में फोन की घंटियां बजीं। फोन पर सूचना के मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। केबल कार में फंसे लोगों ने भी करीब डेढ़ घंटे बाद एक वीडियो जारी किया। इसमें पर्यटकों ने आपबीती सुनाई। पर्यटक दिल्ली के रहने वाले थे। इन्होंने दिल्ली में रहने वाले सगे संबंधियों को वीडियो भेजा। करीब 11:30 बजे पर्यटकों का जारी किया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जैसे ही सोशल मीडिया में वीडियो जारी हुआ तो प्रशासनिक अमला भी मौके पर पहुंच गया। मीडिया और पुलिस के पहुंचने के बाद होटल प्रशासन हरकत में आया और बचाव अभियान शुरू किया। जानकारी के अनुसार करीब 10:30 बजे टीटीआर रिसॉर्ट की ट्रॉली कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 के साथ बने प्वाइंट की ओर आ रही थी। यह करीब 150 मीटर पहले ही फंस गई।

विज्ञापन


ट्रॉली फंसने के बाद पर्यटकों ने होटल प्रबंधन से संपर्क साधा। इसमें होटल प्रबंधन ने बिजली बंद होना कारण बताया। कहा कि कुछ ही देर में जनरेटर के सहारे यह चल पड़ेगी, लेकिन आधा घंटा बीतने के बाद भी टॉली नहीं चली। इसे देखते हुए फिर पर्यटकों ने प्रबंधक से फोन पर बात की। इस पर पर्यटकों को रेस्क्यू ट्रॉली से निकालने की बात कही गई। पर्यटकों ने प्रश्न किया कि ट्रॉली क्यों रुकी है। इस पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। इसे देखते हुए पर्यटकों ने वीडियो बनाया और दिल्ली भेजा। ऐसा होने के करीब दो घंटे यानी 12:30 बजे होटल प्रबंधन हरकत में आया और रेस्क्यू ट्रॉली के सहारे रेस्क्यू अभियान शुरू किया। इसके बाद एक-एक कर पर्यटकों को निकालने का कार्य शुरू हुआ। मौके पर एनडीआरएफ टीम पहुंचने के पर करीब छह घंटे बाद सभी 11 पर्यटकों को ट्रॉली से निकाला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed