{"_id":"63cb87ec7027df1494126bc4","slug":"cabinet-rank-to-nagrota-bagwan-mla-raghubir-singh-bali-side-story-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बाली को कैबिनेट रैंक मिलने से जागेगी विधायकों की महत्वाकांक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बाली को कैबिनेट रैंक मिलने से जागेगी विधायकों की महत्वाकांक्षा
Sat, 21 Jan 2023 12:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 21 Jan 2023 12:07 PM IST
सार
बोर्डों-निगमों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने के लिए संगठन के लोगों की लाइन लगी है। अब विधायक भी अपने लिए नई जगह देख रहे हैं, क्योंकि मंत्री तो महज तीन ही बनने हैं।
विज्ञापन
रघुवीर सिंह बाली
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगरोटा बगवां के विधायक रघुवीर सिंह बाली को राज्य पर्यटन विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाने और कैबिनेट रैंक मिलने से और भी विधायकों की महत्वाकांक्षा जागेगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एक विधायक को बोर्ड का उपाध्यक्ष बनाकर अन्य विधायकों की भी हसरतें जगा दी हैं। पहले से बोर्डों-निगमों के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने के लिए संगठन के लोगों की लाइन लगी है। अब विधायक भी अपने लिए नई जगह देख रहे हैं, क्योंकि मंत्री तो महज तीन ही बनने हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व की कांग्रेस सरकार के मंत्रिमंडल में महज तीन पद खाली हैं। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के बाद मंत्री भी बना दिए गए हैं। छह अन्य विधायकों को मुख्य संसदीय सचिव बनाया गया है। अब कांग्रेस विधायक रघुवीर सिंह बाली को राज्य पर्यटन विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के निदेशक मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। रघुवीर सिंह बाली मंत्री बनने की दौड़ में थे। वह पूर्व मंत्री दिवंगत जीएस बाली के बेटे हैं। पहली बार विधानसभा चुनाव जीतकर आए हैं।
विज्ञापन
सबसे बड़े जिला कांगड़ा से अभी चंद्र कुमार ही मंत्री बने हैं। वह ओबीसी से ताल्लुक रखते हैं। मंत्रिमंडल में केवल एक ही ब्राह्मण मुकेश अग्निहोत्री उप मुख्यमंत्री हैं। रघुवीर बाली मुख्यमंत्री सुक्खू के करीबी हैं। ऐसे में उनके मंत्री बनने के आसार जताए जा रहे थे। मंत्री तो नहीं, मगर उन्हें संतुष्ट करने के लिए मंत्री के बराबर का दर्जा देते हुए राज्य पर्यटन विकास बोर्ड का उपाध्यक्ष और हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के निदेशक मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
इस पद के लिए कांग्रेस संगठन के कई ऐसे पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी खुद को पात्र मान रहे थे, जो चुने हुए प्रतिनिधि नहीं हैं। वे विधायकों की इस तरह बोर्डों और निगमों के अध्यक्षों तथा उपाध्यक्षों के पदों पर नियुक्तियों को भी पसंद नहीं करते हैं। इसे अपने लिए एक पद कम होने के रूप में देखते हैं।
अभी बोर्डों और निगमों में भरे जाने हैं दर्जनों पद
प्रदेश में अभी बोर्डों और निगमों में दर्जनों पद भरे जाने हैं। कुछ नियुक्तियां कर दी गई हैं तो बहुत से पदों के लिए लॉबिंग तेज हो गई है। संगठन के कई नेता मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू तो कई दिल्ली दरबार तक हाजिरी लगा रहे हैं।