फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cabinet minister rakesh pathania says international bird festival in pong lake

वन मंत्री राकेश पठानिया बोले- पौंग झील में होगा अंतरराष्ट्रीय बर्ड फेस्टिवल

Sun, 13 Mar 2022 08:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 13 Mar 2022 08:34 PM IST
सार

वन मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि पौंग झील को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए अगले वर्ष से अंतरराष्ट्रीय स्तर का बर्ड फेस्टिवल करवाया जाएगा।

विज्ञापन
cabinet minister rakesh pathania says international bird festival in pong lake
वन मंत्री ने बर्ड वॉचिंग प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्मानित किया। - फोटो : संवाद

विस्तार

नगरोटा सूरियां के सुगनाडा में वन्य प्राणी विभाग की ओर से रविवार को दो दिवसीय पौंग बर्ड फेस्टिवल-2022 का शुभारंभ किया गया। वन मंत्री राकेश पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। विधायक अर्जुन ठाकुर विशिष्ट अतिथि और लघु बचत सलाहकार बोर्ड के उपाध्यक्ष संजय गुलेरिया विशेष अतिथि के रूप में शामिल रहे। इस दो दिवसीय महोत्सव में आठ प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। इसमें तीन महाविद्यालयों तथा सात स्कूलों के करीब 150 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। 

विज्ञापन


पठानिया ने कहा है कि पौंग झील को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए अगले वर्ष से अंतरराष्ट्रीय स्तर का बर्ड फेस्टिवल करवाया जाएगा। इस क्षेत्र को पर्यटन की दृष्टि से विश्व मानचित्र पर लाने के लिए इसे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यहां पर 17 टूरिस्ट हट के निर्माण कार्य को छह माह के भीतर पूरा करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन


वन मंत्री ने इस मौके पर बर्ड वॉचिंग प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को भी सम्मानित किया। इसमें अनिता डड़वाल, सोनिया गांधी, बबिता राणा ,श्रुति ठाकुर, नेहा कौंडल को प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं शिल्पा, आदिति, अंशुला, माही ने दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि निर्मल, स्वेता ,कनिका, मनीष तथा पूनम तीसरे स्थान पर रहे। इससे पहले आज सुबह पीसीसीएफ कम चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन राजीव कुमार ने साइकिल रैली और बर्ड वॉचिंग टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed