फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   cabinet minister rakesh pathania said khel mahakumbh in himachal pradesh

खेल मंत्री राकेश पठानिया बोले- प्रदेश के सभी संसदीय क्षेत्रों में होंगे खेल महाकुंभ

Sun, 02 Jan 2022 06:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 02 Jan 2022 06:45 PM IST
सार

खेल मंत्री ने कहा कि सांसद खेल महाकुंभ में वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, रेसलिंग, क्रिकेट, एथलेटिक्स, बैडमिंटन तथा कुश्ती को शामिल किया जाएगा। विजेताओं को राज्य सरकार प्रमाण पत्र भी देगी, जिससे नौकरी में खिलाड़ियों को इसका लाभ मिल सके।

विज्ञापन
cabinet minister rakesh pathania said khel mahakumbh in himachal pradesh
वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया ने कहा कि अब हिमाचल प्रदेश के सभी संसदीय क्षेत्रों में खेल महाकुंभ करवाए जाएंगे। इसके तहत गांवों में खेल प्रतिभाओं की खोज की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में पहले से ही सांसद खेल महाकुंभ करवाया जा रहा है। केंद्रीय खेल मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर की सोच का लाभ उठाने के लिए प्रदेश सरकार इस योजना को एडॉप्ट करेगी। इसके तहत चारों संसदीय क्षेत्रों में सांसद खेल महाकुंभ करवाए जाएंगे। 

विज्ञापन


वन मंत्री धर्मशाला में सांसद खेल महाकुंभ को लेकर कांगड़ा संसदीय क्षेत्र की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान सांसद किशन कपूर विशेष रूप से मौजूद रहे। मंत्री ने कहा कि शिमला और मंडी जिले में बैठकें की जाएंगी। इस दौरान विस उपाध्यक्ष हंसराज, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला, विधायक विशाल नैहरिया, मुल्ख राज प्रेमी, रविंद्र धिमान, अरुण मेहरा, अर्जुन ठाकुर, रीता धीमान, जिया लाल, पवन नैयर, वूल फेडरेशन के अध्यक्ष त्रिलोक कपूर, सचिव युवा सेवाएं एवं खेल विभाग एसएस गुलेरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ये खेलें की जाएंगी शामिल
मंत्री ने कहा कि सांसद खेल महाकुंभ में वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, रेसलिंग, क्रिकेट, एथलेटिक्स, बैडमिंटन तथा कुश्ती को शामिल किया जाएगा। विजेताओं को राज्य सरकार प्रमाण पत्र भी देगी, जिससे नौकरी में खिलाड़ियों को इसका लाभ मिल सके। महाकुंभ में लड़कियों को भी शामिल किया जाएगा। खेल महाकुंभ में क्रिकेट को भी शामिल किया गया है। इसका फाइनल मैच एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में करवाया जाएगा। हर प्रतिस्पर्धा का एक-एक फाइनल हर विधानसभा क्षेत्र में करवाने का प्रयास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन यूनिटों में बंटेगा खेल महाकुंभ
पठानिया ने कहा कि इस प्रतिस्पर्धा में युवा मोर्चा को 50 फीसदी पार्टनर के रूप में शामिल किया गया है। खेल महाकुंभ को तीन यूनिटों में बांटा जाएगा, जिसमें पंचायत फर्स्ट यूनिट, विधानसभा क्षेत्र दूसरी यूनिट और संसदीय क्षेत्र तीसरी यूनिट होगी। इंटर पार्लियामेंट कंपीटीशन के लिए सभी संसदीय क्षेत्रों से विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं की दो-दो टीमें शामिल की जाएंगी तथा शीर्ष प्रतिभा को सामने लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed