{"_id":"652397b0e7f024206a0cc996","slug":"cabinet-minister-jagat-singh-negi-said-officer-will-go-to-foreign-for-horticulture-training-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: बागवानी मंत्री ने स्पष्ट की स्थिति- विधायक नहीं, अफसर जाएंगे विदेश दौरे पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: बागवानी मंत्री ने स्पष्ट की स्थिति- विधायक नहीं, अफसर जाएंगे विदेश दौरे पर
Mon, 09 Oct 2023 11:34 AM IST
अरविन्द ठाकुर
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 09 Oct 2023 11:34 AM IST
सार
भाजपा नेता संदीपनी भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि बागवानी विकास प्रोजेक्ट के तहत बड़सर से विधायक इंद्रदत लखनपाल, अर्की के विधायक संजय अवस्थी और नाहन के विधायक अजय सोलंकी को विदेश भेजा जा रहा है। इसे बागवानी मंत्री ने सिरे से नकार दिया है।
विज्ञापन
बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागवानी के गुर सीखने विधायक नहीं, बल्कि राज्य सरकार के बागवानी अधिकारी ही विदेश जाएंगे। पहले चरण में बागवानी विभाग के फील्ड अधिकारी एक्सपोजर विजिट पर विदेश रवाना होंगे। दूसरे चरण में बागवानों को भी विदेश भेजा जाएगा। विधायकों के संभावित विदेश दौरे पर आपत्तियां उठने के बीच बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने इस पर स्थिति स्पष्ट कर दी है। भाजपा ने इस मामले पर सवाल उठाए थे।
विज्ञापन
बागवानी मंत्री जगत सिंह ने इस पर स्थिति साफ करते हुए कहा है कि भाजपा भ्रम फैलाने का काम कर रही है। उल्लेखनीय है कि भाजपा नेता संदीपनी भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि बागवानी विकास प्रोजेक्ट के तहत बड़सर से विधायक इंद्रदत लखनपाल, अर्की के विधायक संजय अवस्थी और नाहन के विधायक अजय सोलंकी को विदेश भेजा जा रहा है। इसे बागवानी मंत्री ने सिरे से नकार दिया है।
विज्ञापन
उधर, फल, सब्जी एवं सेब उत्पादक संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष हरीश चौहान का कहना है कि विश्व बैंक पोषित बागवानी विकास प्रोजेक्ट बागवानों के लिए लाया गया है। पिछली सरकार में इस प्रोजेक्ट के तहत सरकार के सचिवों को एक्सपोजर विजिट पर भेज दिया गया। परियोजना के तहत विभाग के वैज्ञानिकों को बाहर भेजा जाना चाहिए। पहले भी बागवानों को दरकिनार किया गया है। प्रदेश सरकार यदि विभाग के अधिकारियों और बागवानों को एक्सपोजर विजिट पर बाहर भेज रही है तो हम इस फैसले का स्वागत करते हैं।
विज्ञापन