{"_id":"5bc9d07abdec226983026838","slug":"c-v-teachers-post-will-be-filled-soon-by-himachal-govt-chaman-lal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएंडवी के रिक्त पदों को जल्द भरे सरकार: संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएंडवी के रिक्त पदों को जल्द भरे सरकार: संघ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 20 Oct 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ ने सरकार और शिक्षा विभाग से सीएंडवी अध्यापकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष चमन लाल शर्मा ने कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा 5531 पद सीएंडवी के खाली हैं। इसमें शारीरिक शिक्षकों के 1861 पद और कला अध्यापकों के 1467 पद रिक्त पड़े हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शिवा कुठेड़ में डीएमएपीईटी और शास्त्री के पद रिक्त पड़े हैं। सराज विधानसभा क्षेत्र में कई ऐसे माध्यमिक स्कूल हैं, जहां सभी सीएंडवी के पद खाली चल रहे हैं। प्रदेश में सीएंडवी के कुल स्वीकृत पद 17567 हैं। इसमें 5531 पद रिक्त पड़े हैं।
विज्ञापन
कला अध्यापक के 1467 पद, पीईटी के 1861 पद, शास्त्री के 1181 पद, भाषा अध्यापक के 768 पद, गृह विज्ञान के 132, संगीत के 13, योग के 7, उर्दू के 11 पद प्रदेश में रिक्त हैं। बिलासपुर जिले में 424, चंबा में 475, हमीरपुर में 437, कांगडा में 869, मंडी में 825, शिमला में 789, सिरमौर में 512, सोलन में 409, ऊना में 409, कुल्लू में 267, किन्नौर में 67, स्पीति में 13, केलांग में 35 पद रिक्त पड़े है।
विज्ञापन
इन रिक्त पदों को भरने के संदर्भ में संघ शिक्षा सचिव डॉ. अरुण शर्मा से बगस्याड में मिला था। सचिव ने संघ को आश्वासन दिया था कि मुख्यमंत्री ने इस मांग को मान लिया है। संघ ने सरकार से मांग की है कि 24 अक्तूबर को होने वाली कैबिनेट की बैठक में इन पदों को स्वीकृति दी जाए।