{"_id":"617bdf8461a9ac4dd6550cea","slug":"byelection-voters-will-be-welcome-from-the-red-carpet-in-jogindernagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव: जोगिंद्रनगर में रेड कारपेट से होगा वोटरों का स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव: जोगिंद्रनगर में रेड कारपेट से होगा वोटरों का स्वागत
Fri, 29 Oct 2021 05:18 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोगिंद्रनगर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 29 Oct 2021 05:18 PM IST
सार
जोगिंद्रनगर विस क्षेत्र में शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य पूरा करने के लिए मतदान केंद्रों को विशेष रूप से सजाया गया है। शहरी क्षेत्र के दो आदर्श मतदान केंद्रों में मतदाताओं के स्वागत के लिए रेड कारपेट बिछाए गए हैं। फूलों की विशेष सजावट के साथ स्वागत गेट भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में रेड कारपेट से होगा वोटरों का स्वागत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय क्षेत्र के जोगिंद्रनगर विस क्षेत्र में शनिवार को मतदान के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य पूरा करने के लिए मतदान केंद्रों को विशेष रूप से सजाया गया है। शहरी क्षेत्र के दो आदर्श मतदान केंद्रों में मतदाताओं के स्वागत के लिए रेड कारपेट बिछाए गए हैं। फूलों की विशेष सजावट के साथ स्वागत गेट भी लगाए गए हैं। शहरी क्षेत्र में 6 मतदान केंद्रों में करीब 6 हजार मतदाता वोट डालेंगे। इनमें दो मतदान केंद्रों में महिला स्टाफ मतदान प्रक्रिया पूरी करवाएगा। 152 मतदान केंद्रों में रैंप, शौचालय और पीने के पानी के प्रबंध किए गए हैं। दिव्यांग मतदाताओं के लिए वाहनों की व्यवस्था पर चर्चा की गई है।
विज्ञापन
करीब दो हजार बुजुर्ग मतदाता उपचुनाव में मतदान करेंगे। इससे पहले 80 साल से अधिक 13 सौ से अधिक मतदाताओं से पोस्टल बैलेट पेपर से मतदान करवाने में स्थानीय निर्वाचन आयोग ने कामयाबी हासिल की है। उधर, एसडीएम जोगिंद्रनगर डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि उपचुनावों में दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। शहरी क्षेत्र के दो आदर्श मतदान केंद्रों में महिला स्टाफ मतदान प्रक्रिया करवाएगा। विधानसभा क्षेत्र के 152 मतदान केंद्रों में रैंप, पीने के पानी के अलावा शौचालय के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। शत-प्रतिशत मतदान का लक्ष्य पूरा करने के लिए क्षेत्र के सभी मतदाताओं से बढ़-चढ़ कर मतदान करने की अपील की गई है।
विज्ञापन