फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bye elections in dharamshala kishan kapoor and sudhir sharma in delhi for election ticket

चुनावी बिगुल बजते ही टिकट के तलबगारों ने लगाई दिल्ली की दौड़

Sun, 22 Sep 2019 11:46 AM IST
अरविन्द ठाकुर सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला
सुनील चड्ढा, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 22 Sep 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
bye elections in dharamshala kishan kapoor and sudhir sharma in delhi for election ticket
- फोटो : अमर उजाला

भाजपा और कांग्रेस में गुटबाजी के चलते मचे घमासान के बीच जैसे ही उपचुनाव की तारीख की घोषणा हुई, टिकट के लिए ऐड़ी चोटी का जोर लगा रहे टिकटार्थियों ने दिल्ली की दौड़ लगा दी। हालांकि, कुछेक तलबगार पहले से ही दिल्ली में डेरा डालकर टिकट पक्की करने के जुगाड़ में लगे हुए हैं। कांग्रेस से सुधीर शर्मा पिछले तीन दिन से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। वह राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित राहुल गांधी, अहमद पटेल और अन्य कई नेताओं से मिलने का प्लान लेकर गए हैं। 

विज्ञापन


उधर, भाजपा से करीब आधा दर्जन प्रत्याशियों की धुकधुकी बढ़ गई है। इक्का दुक्का टिकटार्थियों को छोड़कर बाकी संभावित उम्मीदवारों ने दिल्ली कूच कर दिया है। दिल्ली कूच के लिए किसी ने हवाई जहाज पकड़ा तो कोई अपनी गाड़ी लेकर ही रवाना हो गया। उधर, कई भाजपाई टिकट के लिए धूमल, नड्डा, शांता और जयराम गुट के आसरे हैं। कई आरएसएस और संगठन में अपनी कठिन तपस्या का फल मिलने के इंतजार में आस लगाए बैठे हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों तीन चार दिन में प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर सकती हैं।

विज्ञापन

भाजपा और कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार

bye elections in dharamshala kishan kapoor and sudhir sharma in delhi for election ticket
सांसद किशन कपूर - फोटो : फाइल फोटो

उमेश दत्त, विशाल नैहरिया, राजीव भारद्वाज, सचिन शर्मा, संजय शर्मा, राकेश शर्मा और आनंद शर्मा का नाम भाजपा की टिकट की रेस में चल रहा है। कांग्रेस से सुधीर शर्मा का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। हालांकि, एमसी के मेयर देवेंद्र जग्गी और विजय इंद्र कर्ण के नाम पर भी विचार किया जाएगा। 

दिल्ली में डेरा जमाए बैठे हैं कपूर
अपने बेटे शाश्वत को टिकट के लिए मना होने के बाद नाराज सांसद किशन कपूर पिछले 3 दिन से दिल्ली में डेरा जमाए बैठे हैं। कपूर 26 सितंबर को दिल्ली से धर्मशाला पहुंचेंगे। कपूर दिल्ली में लगातार कई नेताओं से मिल रहे हैं जिसके राजनीतिक गलियारों में कई सियासी अर्थ निकाले जा रहे हैं। दिल्ली में कपूर अपने बेटे को विदेश भेजने के लिए वीजा की औपचारिकताओं को भी पूरा करवाने में लगे हैं। 

करो और मरो की लड़ाई
धर्मशाला उपचुनाव भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए करो और मरो की लड़ाई की तरह है। मुख्यमंत्री बनने के बाद जयराम ठाकुर के लिए उपचुनाव में पहली बड़ी अग्निपरीक्षा होगी। विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मोदी मैजिक चलने के बाद अब उपचुनाव में मुख्यमंत्री के कामकाज को जनता की ओर से कसौटी पर परखा जाएगा। उधर, कई गुटों में बिखरी और धर्मशाला में दो साल से सत्ता से बाहर कांग्रेस उपचुनाव को संजीवनी के रूप में देख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed