फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bye elections in dharamshala and pachhad apply for congress ticket

विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस ने टिकट के लिए 23-24 को मांगे आवेदन

Sat, 21 Sep 2019 06:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 21 Sep 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
bye elections in dharamshala and pachhad apply for congress ticket
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : फाइल फोटो

प्रदेश में 21 अक्तूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस ने टिकट के तलबगारों से 23 और 24 सितंबर को आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस बार पार्टी टिकट के लिए आवेदन करने वालों को कोई शुल्क जमा नहीं करना होगा। नेता प्रदेश कांग्रेस या फिर एआईसीसी के दफ्तर में सीधे आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। जनता से जुड़े और स्थानीय मुद्दों को लेकर वह जनता के बीच जाएंगे। जयराम सरकार की विफलता को लेकर जनता के बीच जाकर वोट मांगे जाएंगे। उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस धर्मशाला और पच्छाद विधानसभा उपचुनाव जीतेगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी नेताओं से आवेदन के साथ पचास हजार की आवेदन शुल्क मांगा था।  राठौर ने कहा कि दोनों विधानसभा क्षेत्रों से पार्टी टिकट के लिए आने वाले सभी आवेदन चुनाव छंटनी कमेटी के पास भेजे जाएंगे। इसके बाद पैनल बनाकर हाईकमान के पास नाम भेजे जाएंगे। हाईकमान इन पैनलों में से जिस नाम को फाइनल करेगा, उसेे विधानसभा उप चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने दी देश के लिए कुर्बानी : राठौर

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि भाजपा नेताओं ने नहीं, बल्कि कांग्रेस नेताओं ने देश के लिए कुर्बानी दी है। आज भाजपा नेता कांग्रेस के उन नेताओं के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने भी कोई कोर कसर नहीं। वह इतिहासकार बनने की कोशिश न करें। देश और प्रदेश की जनता जानती है कि देश के लिए कांग्रेस नेताओं ने अपने प्राणों की आहुति दी है। 

राठौर ने शनिवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में प्रेस सम्मेलन में कहा कि भाजपा का विरोध करने वालों को देशद्रोह की संज्ञा दी जाती है। जो भाजपा नेताओं का गुणगान करते हैं, उन्हें राष्ट्रभक्त कहा जा रहा है। देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति हैं। रुपये की कीमत रोज गिर रही है। बेरोजगारी बढ़ रही है। उद्योगों में छंटनी की जा रही है। स्वर्गीय पंडित नेहरू ने देश में पंचवर्षीय योजना शुरू की। उन्होंने देश को इसरो और डीआरडीओ जैसी संस्थाएं दीं। 

भितरघात करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा: राठौर 
कुलदीप राठौर ने कहा कि पार्टी में भितरघात करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जिन नेताओं ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ बयानबाजी का सिलसिला शुरू किया था, उन्हें पार्टी के सह प्रभारी गुरकीरत सिंह ने चेतावनी दी है कि अपनी इन हरकतों से बाज आएं। अन्यथा, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि उप चुनाव क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर लड़े जाएंगे। जब उनसे पूछा गया कि क्या प्रदेशाध्यक्ष बदला जा रहा है तो उन्होंने कहा कि वह फिलहाल आपके सामने प्रदेशाध्यक्ष के रूप में सामने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed