{"_id":"5d9f409f8ebc3e93d47d7738","slug":"by-election-slogans-against-himachal-assembly-speaker-bindal-in-pakchhad","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचुनाव: पच्छाद में विस अध्यक्ष बिंदल के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचुनाव: पच्छाद में विस अध्यक्ष बिंदल के खिलाफ नारेबाजी
Thu, 10 Oct 2019 08:03 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सराहां (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सराहां (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 10 Oct 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कांग्रेसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पच्छाद उपचुनाव में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के कथित चुनाव प्रचार पर कांग्रेस उग्र हो गई है। गुरुवार को ठाकुरद्वारा में चुनाव प्रचार को पहुंचे कांग्रेसियों ने बिंदल के खिलाफ नारेबाजी कर माहौल गरमा दिया। आरोप है कि बिंदल ठाकुरद्वारा में भाजपा की जनसभा में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
नारेबाजी में कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, पूर्व मंत्री व सोलन के विधायक डॉ. धनीराम शांडिल, पूर्व मंत्री कुलदीप सिंह, पूर्व विधायक डॉ. वीरू राम, कुंजना सिंह आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
राठौर ने कहा कि भाजपा में गुटबाजी चरम पर है। पच्छाद और धर्मशाला में इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सिरमौर के उपायुक्त भी भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
उधर, भाजपा के जिलाध्यक्ष विनय गुप्ता ने कहा कि विस अध्यक्ष चंडीगढ़ के लिए जा रहे थे। इस सभा में वह नहीं आए। सभा को जिलाध्यक्ष के नाते उन्होंने स्वयं संबोधित किया।