फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   by election in himachal pradesh: BJP and congress candidates educational qualification and property details

उपचुनाव: दसवीं से लेकर वकील, शिक्षक-एमबीए तक हैं मैदान में, जानिए अपने प्रत्याशियों को

Mon, 11 Oct 2021 12:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/धर्मशाला/सोलन/रोहड़ू
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/धर्मशाला/सोलन/रोहड़ू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 11 Oct 2021 12:07 PM IST
सार

65 वर्षीय कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह और दिवंगत वीरभद्र सिंह के परिवार के पास करीब 28.24 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है।

विज्ञापन
by election in himachal pradesh: BJP and congress candidates educational qualification and property details
उपचुनाव के लिए उम्मीदवार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंडी संसदीय क्षेत्र से उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी 67 साल के नगवाईं निवासी रि. ब्रिगेडियर कुशाल चंद और उनकी पत्नी करीब 11 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं। इन पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। करीब पांच लाख रुपये शेयर मार्केट में लगाए हैं। 7.92 लाख की स्कार्पियो और एक लाख रुपये की पिस्टल है। कुशाल कला स्नातक हैं। 

विज्ञापन


65 वर्षीय कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह और दिवंगत वीरभद्र सिंह के परिवार के पास करीब 28.24 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। सीबीआई और ईडी में चार मामलों में वह नामजद हैं। एक करोड़ की एलआईसी पॉलिसी के अलावा दिल्ली में दो मकान भी हैं। प्रतिभा सिंह के नाम कुल 22.50 करोड़ की संपत्ति है। प्रतिभा रामपुर जिला से संबंध रखती हैं और पंजाब विवि से स्नातक है। सालाना आय 24 लाख के करीब है। 
विज्ञापन


हिमाचल जनक्रांति पार्टी के 65 साल के प्रत्याशी मुंशी राम के पास नगदी नहीं है। लोहाखर मंडी के रहने वाले हैं और सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी की अंबिका कुल्लू की रहने वाली हैं। उनकी सालाना आय साढ़े तीन लाख है और बीएएललबी हैं। 39 साल के निर्दलीय अनिल कुमार चलाहरग जोगिंद्रनगर से हैं। जमा दो तक पढ़े हैं। किसान हैं। 43 साल के सुभाष मोहन स्नेही कुल्लू के निरमंड से हैं। वह पेशे से वकील हैं। उन्होंने पीएचडी, एमए हिंदी, एमए सोशल वर्क, एमए सोशयोलॉजी की पढ़ाई की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भवानी सबसे अमीर उम्मीदवार
फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए कुल सात नामांकन आए हैं। 11,95,00,049 रुपये के साथ कांग्रेस प्रत्याशी भवानी सिंह पठानिया सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। 40 वर्षीय पंकज कुमार सबसे युवा उम्मीदवार हैं। राजन सुशांत और जीत कुमार 66 वर्ष की आयु के साथ सबसे उम्रदराज प्रत्याशी हैं। फॉरेस्ट्री में पीएचडी की पढ़ाई कर चुके अशोक सबसे शिक्षित, जबकि भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर दसवीं पास तक पढ़ाई करके सबसे कम पढ़े-लिखे उम्मीदवार हैं। राजन सुशांत के खिलाफ न्यायालय में तीन मामले चल रहे हैं जबकि अन्य के खिलाफ कोई मामला कोर्ट में नहीं चल रहा है। 

अमीर प्रत्याशियों में अवस्थी तो पढ़ाई में जीत राम आगे, रतन पाल 10वीं पास
अर्की विधानसभा उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी जीत राम सबसे ज्यादा पढ़े-लिखे हैं तो भाजपा के रतन पाल सबसे कम। अमीर प्रत्याशियों की सूची में कांग्रेस के संजय अवस्थी क्रमश: पहले, रतन पाल दूसरे और जीत राम तीसरे नंबर पर हैं। 43 वर्षीय निर्दलीय प्रत्याशी जीत राम ने एमकॉम की शिक्षा हासिल की है। उनके पास एक बिटारा ब्रीजा कार के अलावा कुल 21 लाख 75 हजार की चल-अचल संपत्ति है। 53 वर्षीय भाजपा प्रत्याशी रतन पाल दसवीं तक पढ़े हैं जबकि संपत्ति के मामले में वह दूसरे नंबर पर हैं।

उनके पास एक फॉर्च्यूनर, एक स्कार्पियो व एक अर्बन क्रूजर कार के अलावा लगभग डेढ़ करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। 56 वर्षीय कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी बीए पास हैं। अमीर प्रत्याशियों की सूची में संजय पहले नंबर पर हैं। ट्रांसपोर्ट व्यवसायी संजय अवस्थी के पास एक महिंद्रा स्कॉर्पियो तथा दो टाटा के ट्रक व एक मल्टी एक्सेल ट्रक मौजूद है। उनकी कुल चल-अचल संपत्ति लगभग 2 करोड़ 42 लाख है। उनकी धर्मपत्नी पेट्रोल पंप चलाती हैं। 

चेतन बरागटा सबसे पढ़े-लिखे तो रोहित सबसे अमीर प्रत्याशी
जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के प्रत्याशियों में सबसे अधिक चल-अचल संपत्ति कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर के पास है। निर्दलीय उम्मीदवार सुमन कदम सबसे कम उम्र व सबसे कम संपत्ति वाली प्रत्याशी हैं। निर्दलीय प्रत्याशी चेतन बरागटा सबसे ज्यादा पढे़-लिखे उम्मीदवार हैं। 44 वर्ष के चेतन बरागटा के पास 80 हजार रुपये नगद राशि है। परिवार के पास चल संपत्ति 2,19,45,203 रुपये जबकि 4,0050,000 रुपये अचल संपत्ति है।

उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक से सात लाख रुपये का कार लोन भी लिया है। एमबीए की शिक्षा प्राप्त की है। उन पर कोई भी आपराधिक मामला नहीं है। 47 वर्ष के कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर के पास पचास हजार रुपये की नगद राशि है। परिवार के पास चल संपत्ति 1,89,19,903 और अचल संपत्ति 7,58,40,193 रुपये है। बीए ऑनर्स की शिक्षा प्राप्त की है। इन पर भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। 52 वर्ष की भाजपा प्रत्याशी नीलम सरैईक के पास ढाई लाख रुपये की नगद राशि है।

नीलम व उनके पति के पास 35,24,588 रुपये की चल संपत्ति तथा 45 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। एमए की शिक्षा प्राप्त की है। इन पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज है, जो न्यायालय में विचाराधीन है। 33 वर्ष की निर्दलीय प्रत्याशी सुमन कदम के पास सिर्फ पचास हजार रुपये की नगद राशि है।


वह वाणिज्य में स्नातक हैं। इन पर कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। 59 वर्ष के निर्दलीय प्रत्याशी केवल राम के पास 40 हजार रुपये की नगद राशि है। उनके व परिवार की 7,90,000 रुपये की चल संपत्ति तथा 10 लाख रुपये अचल संपत्ति है। बैंक से चार लाख रुपये का केसीसी लोन लिया है। कोई भी आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। केवल राम ने दसवीं तक की शिक्षा प्राप्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed