फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   by election in himachal pradesh 2021: Officials leave for polling stations in Mandi Himachal Pradesh

उपचुनाव: मंडी जिले में 1228 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों की ओर रवाना

Thu, 28 Oct 2021 01:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 28 Oct 2021 01:40 PM IST
सार

मंडी जिले में 1228 मतदान केंद्र हैं। हर पोलिंग बूथ पर करीब 8-8 कर्मचारी तैनात रहेंगे। इनमें हर बूथ पर चार मतदान कर्मियों के अलावा दो सुरक्षा कर्मी, एक बूथ स्तरीय अधिकारी और कोरोना के चलते स्वास्थ्य सुरक्षा नियमों के पालन के लिए एक स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी पर रहेगा।

विज्ञापन
by election in himachal pradesh 2021: Officials leave for polling stations in Mandi Himachal Pradesh
मतदान केंद्रों की ओर रवाना होते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संसदीय क्षेत्र मंडी के उपचुनाव में 30 अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए गुरुवार को जिला मंडी में 1228 पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होना शुरू हो गई हैं। मतदान केंद्रों में करीब चार हजार पुलिस जवानों का पहरा रहेगा। पांच हजार से अधिक सरकारी अधिकारी और कर्मचारी मतदान केंद्रों में ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। मंडी संसदीय क्षेत्र के उपचुनाव में मतदान के लिए 2365 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन


इसमें 1228 मतदान केंद्र मंडी जिले में ही हैं। हर पोलिंग बूथ पर करीब 8-8 कर्मचारी तैनात रहेंगे। इनमें हर बूथ पर चार मतदान कर्मियों के अलावा दो सुरक्षा कर्मी, एक बूथ स्तरीय अधिकारी और कोरोना के चलते स्वास्थ्य सुरक्षा नियमों के पालन के लिए एक स्वास्थ्य कर्मी ड्यूटी पर रहेगा। निर्वाचन अधिकारी अरिंदम चौधरी ने बताया कि सुबह पोलिंग पार्टियां रवाना होना शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन


106 बसें रहेंगी बुक, दुर्गम क्षेत्रों से नहीं लौटेंगी बसें
मंडी जिले में 106 बसें चुनावी ड्यूटी के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों को छोड़ने के लिए तैनात रहेंगी। 28 और 30 अक्तूबर को ये बसें अधिकारियों और कर्मचारियों को पोलिंग स्टेशन तक छोड़ेंगी और लाएंगी। संबंधित परिवहन निगम के डिपो से इनकी व्यवस्था होगी। इनमें से कुछ बसें तो कर्मचारियों को छोड़कर लौट आएंगी लेकिन दुर्गम क्षेत्रों में जाने वाली बसें नहीं लौट सकेंगी। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को इन तीन दिनों में आवागमन के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडलीय प्रबंधक परिवहन संतोष कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग की मांग के बाद बसों और स्टाफ का प्रबंध करने के आदेश दे दिए गए हैं। इस दौरान बसों के साथ 200 से अधिक निगम के चालक-परिचालक भी जाएंगे। लोकल रूट प्रभावित न हों, इसके लिए विशेष बंदोबस्त किए गए हैं। 

छह जिलों के करीब 13 लाख वोटर चुनेंगे मंडी का सांसद
मंडी संसदीय क्षेत्र में कुल 1299756 मतदाता हैं। इनमें 638756 महिला मतदाता और 647619 पुरुष मतदाता हैं। सर्विस वोटर की संख्या 13374 हैं। विदेश में रह रहे 2 प्रवासी निर्वाचक हैं। इसके अलावा तीसरे जेंडर के 5 मतदाता हैं।


मंडी संसदीय क्षेत्र के तहत 6 जिलों के कुल 17 विधानसभा क्षेत्र आते हैं, इनमें मंडी के 9 विधानसभा क्षेत्रों के अलावा कुल्लू के चार, शिमला का रामपुर और चंबा के भरमौर क्षेत्र के साथ किन्नौर और लाहौल स्पीति विस क्षेत्र शामिल हैं। मंडी का धर्मपुर क्षेत्र हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed