{"_id":"615d8d598ebc3e62411117a8","slug":"by-election-in-himachal-congress-appointed-observer-yadopati-thakur-appointed-in-sarkaghat","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में उपचुनाव: युवा कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, सरकाघाट से यदोपति संभालेंगे कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में उपचुनाव: युवा कांग्रेस ने नियुक्त किए पर्यवेक्षक, सरकाघाट से यदोपति संभालेंगे कमान
Wed, 06 Oct 2021 05:53 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 06 Oct 2021 05:53 PM IST
सार
तीन विधानसभा क्षेत्रों अर्की, जुब्बल-कोटखाई और फतेहपुर में उपचुनाव के लिए भी पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
यदोपति ठाकुर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा सहित फतेहपुर, अर्की और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनावों के लिए हिमाचल युवा कांग्रेस ने विधानसभा क्षेत्रवार प्रदेश पदाधिकारी पर्यवेक्षक लगाए हैं। भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव और प्रदेश प्रभारी अमरप्रीत लाली और सह प्रभारी दामन बाजवा की स्वीकृति से प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने उपचुनावों के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्तियां की हैं।
विज्ञापन
मंडी संसदीय क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र सरकाघाट के लिए यदोपति ठाकुर, भरमौर सुरजीत भरमौरी, सुंदरनगर सुक्रांत भाटिया, बल्ह अरुणा महाजन, आनी गोविंद शर्मा, रामपुर अभा नेगी, नाचन अब्दुल खलिक, मंडी सदर राहुल चौहान, जोगिंद्रनगर अनिल कुमार, लाहौल-स्पीति अजीत कुमार, करसोग अनु कुमारी मराठा, मनाली डॉ. चंदन राणा, कुल्लू शोभित गौतम, सिराज एच ठाकुर, बंजार अलोब चौहान, द्रंग वीरेंद्र कुमार जाल्टा और किन्नौर के लिए चंद्र प्रभाकर नेगी पर्यवेक्षक लगाए हैं।
विज्ञापन
भंडारी ने कहा कि तीन विधानसभा क्षेत्रों अर्की, जुब्बल-कोटखाई और फतेहपुर में उपचुनाव के लिए भी पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। अर्की विधानसभा क्षेत्र गोल्डी चौधरी और रितिका ठाकुर, जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के लिए शुभरा जिंटा, कांता धदरोलटा और रविंद्र ठाकुर टिन्नू और फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए अमित पठानिया, रवि ठाकुर, जितेंद्र धीमान और पंकज कुमार पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
हेमंत अर्की विस क्षेत्र के युकां कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त
भारतीय युवा कांग्रेस महासचिव और प्रदेश युकां प्रभारी अमरप्रीत लाली, सचिव एवं सह प्रभारी दामन बाजवा की स्वीकृति से प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी ने हेमंत वर्मा अधिवक्ता को अर्की विधानसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।
तीन विस, एक लोकसभा सीट के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किए
हिमाचल प्रदेश राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के प्रदेशाध्यक्ष और कनवीनर दीपक राठौर की अध्यक्षता में हुई बैठक में उपचुनावों को लेकर चुनाव ड्यूटियां सौंपी गई हैं। तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए प्रदेश मीडिया प्रभारी अनिल गोयल, कपिल शर्मा, सुनील शर्मा को तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। मंडी लोकसभा क्षेत्र के लिए जगदीश नायक ऑब्जर्वर लगाए हैं।
मंडी लोकसभा के लिए दीपराम करसोग, जसवंत सिंह सुंदरनगर, सुनील नायक नाचन, पुष्प राज और सुरिंद्र सिंह सराज, वंदना ठाकुर, रामलाल द्रंग, अजय कुमार सार्ली जोगिंद्रनगर, सुभाष चंद सदर, तारा दुगला बल्ह, रोशन लाल कुलदीप राव सरकाघाट, हीरा पाल सिंह और संतोष कुमार को जिम्मा सौंपा है।
डॉ. विजय चौहान, मदन शर्मा कोटखाई, अंजू राठौर, शशि कांत, सुशील कुमार अर्की विधानसभा क्षेत्र, सुमित खन्ना, सुनील बलौरिया, अरुण कटोच, मनमोहन गुलेरिया फतेहपुर, सचिन मोरिया लाहौल-स्पीति, राम सिंह नेगी किन्नौर, रमेश शर्मा भरमौर, परसराम कुल्लू, आनी और बंजार में प्रचार का जिम्मा संभालेंगे। दीपक राठौर ने हिमाचल राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन के प्रभारी और ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव गगन दीप सिंह को भी चुनाव में लगी पदाधिकारियों की ड्यूटी से अवगत कराया है।