फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   By doing yoga in schools, children gave the message of staying healthy

Shimla News: स्कूलों में योग कर बच्चों ने दिया निरोग रहने का संदेश

Sat, 21 Jun 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
By doing yoga in schools, children gave the message of staying healthy
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर निजी और सरकारी स्कूलों में बच्चों ने किए सूर्य नमस्कार, चक्रासन और भुजंगासन
विज्ञापन

कई स्कूलों में नाटकों के जरिये योग का महत्व बताया

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के सरकारी और निजी स्कूलों में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन कर विद्यार्थियों को योग का महत्व बताया। स्कूलों में योग कर बच्चों ने निरोग रहने का संदेश दिया। बच्चों ने इस दौरान सूर्य नमस्कार, चक्रासन, भुजंगासन और अनुलोम-विलोम किया। कुछ स्कूलों में नाटकों के माध्यम से योग का महत्व बताया गया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ढली में प्रार्थना सभा के दौरान प्रधानाचार्य रंजीत सिंह रोलक ने योग के बारे में जानकारी दी। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खलग में एनएसएस इकाई और एनसीसी कैडेटों ने सूर्य नमस्कार, चक्रासन, भुजंगासन और अनुलोम-विलोम कर योग का महत्व बताया। इस मौके पर प्रधानाचार्य कुलभूषण शर्मा, एनसीसी अधिकारी कमलेश कुमार, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रामलाल और लीला शर्मा मौजूद रहे। केंद्रीय विद्यालय जतोग छावनी में योग दिवस एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य विषय पर मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने योग पर आधारित नाटक और नृत्य भी प्रस्तुत किए। प्राचार्य मोहित गुप्ता ने छात्रों को स्वस्थ जीवन शैली बनाए रखने और एकाग्रता बढ़ाने में योग के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन


डीएवी लक्कड़ बाजार स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विभिन्न योग आसन किए। इस मौके पर जिला कल्याण अधिकारी कपिल शर्मा, तहसील कल्याण अधिकारी सतीश शर्मा ने बच्चों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल अन्नाडेल में प्रधानाचार्य अमीन चंद किमटा ने छात्रों को बताया कि योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य उधम सिंह ने विशेष आमंत्रित अतिथि के रूप में शिरकत की। केंद्रीय विद्यालय जाखू हिल्स में योग शिक्षक भूपेंद्र सिंह ने विभिन्न योग आसनों का अभ्यास करवाया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य वीरचंद्र ने भी शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article