फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Buy IPL Match Tickets on EMI: Relief for Cricket Fans

Dharamshala IPL Match: ईएमआई से खरीदें आईपीएल मैचों के टिकट, क्रिकेट प्रेमियों को राहत

Sat, 09 May 2026 11:49 AM IST
Krishan Singh मोहिंद्र सिंह, धर्मशाला।
मोहिंद्र सिंह, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 09 May 2026 11:49 AM IST
सार

फैंस मैदान में मैच का रोमांच लाइव देख सकेंगे और टिकट का भुगतान बाद में आसान किस्तों में कर पाएंगे। 

विज्ञापन
Buy IPL Match Tickets on EMI: Relief for Cricket Fans
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान धर्मशाला। - फोटो : संवाद

विस्तार

धौलाधार की बर्फ से ढकी पहाड़ियों के सामने बैठकर आईपीएल के चौके-छक्कों का रोमांच महसूस करना हर क्रिकेट प्रेमी का सपना होता है लेकिन अक्सर महंगे टिकट इस सपने के बीच दीवार बन जाते थे। इस सीजन में यह मुश्किल काफी हद तक आसान हो गई है। जोमैटो के डिस्ट्रिक्ट प्लेटफॉर्म ने क्रिकेट फैंस के लिए खास सुविधा शुरू की है, जिसके तहत अब आईपीएल मैचों के टिकट भी ईएमआई पर खरीदे जा सकेंगे।

विज्ञापन


यानी अब फैंस मैदान में मैच का रोमांच लाइव देख सकेंगे और टिकट का भुगतान बाद में आसान किस्तों में कर पाएंगे। बुकिंग एप पर 4000 रुपये या उससे अधिक कीमत वाले टिकटों पर बुक नाउ, पे लेटर और ईएमआई का विकल्प मिलेगा। दर्शक अपनी सुविधा के अनुसार तीन से नौ महीने तक की किस्त चुन सकेंगे।  पूरी प्रक्रिया डिजिटल होगी और टिकट बुकिंग के दौरान ही यह सुविधा दिखाई देगी। धर्मशाला का एचपीसीए स्टेडियम दुनिया के सबसे खूबसूरत क्रिकेट मैदानों में शामिल है।

विज्ञापन

यहां बर्फीली चोटियों के बीच मैच देखने का अनुभव किसी फिल्मी दृश्य से कम नहीं लगता। यही कारण है कि यहां होने वाले आईपीएल मुकाबलों के टिकट मिनटों में बिक जाते हैं और उनकी कीमतें भी काफी प्रीमियम रहती हैं। नई ईएमआई सुविधा से अब मध्यम वर्गीय क्रिकेट प्रेमियों को बड़ी राहत मिली है। इससे धर्मशाला जैसे पर्यटन स्थलों पर क्रिकेट टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा।

कई दर्शक मैच के साथ पहाड़ों की सैर का आनंद भी लेते हैं। ऐसे में टिकट का आर्थिक बोझ कम होने से परिवार और युवा फैंस बड़ी संख्या में स्टेडियम का रुख कर सकते हैं। एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा ने कहा कि इस बार आईपीएल में कई फ्रेंचाइजी की आधारिक टिकट बुकिंग कंपनी से टिकट बुकिंग के लिए ईएमआई की सुविधा दी है, जो कि आम दर्शकों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में मैचों की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed