फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Businessman gets death threat in the name of Bishnoi

Shimla: बिश्नोई के नाम पर कारोबारी को जान से मारने की धमकी, जानें पूरा मामला

Tue, 29 Oct 2024 09:56 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Oct 2024 09:56 AM IST
सार

शिमला के टिंबर हाउस निवासी गौरव ने एसपी को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने हितेश और आशु नाम के दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की मांग की है।

विज्ञापन
Businessman gets death threat in the name of Bishnoi
हिमाचल पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिश्नोई का नाम लेकर शिमला के एक कारोबारी को जान से मारने की धमकियां मिलने का मामला सामने आया है। इससे शहर के अन्य कारोबारियों में भी हड़कंप मच गया है। धमकी मिलने के बाद कारोबारी अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। शिकायतकर्ता ने शिमला के पुलिस अधीक्षक से सुरक्षा की मांग की है। कारोबारी ने लिखित शिकायत में आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग उठाई है।

विज्ञापन

शिमला के टिंबर हाउस निवासी गौरव ने एसपी को पत्र लिखा है।

ये भी पढ़ें: Himachal: दूरदराज के स्कूलों में सेवानिवृत्त शिक्षकों की सेवाएं लेगी सरकार, शिक्षा विभाग तैयार कर रहा प्रस्ताव
विज्ञापन


इसमें उन्होंने हितेश और आशु नाम के दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि संजौली की हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में उनकी एक संपत्ति है। इस पर हितेश और उसका दोस्त अवैध रूप से कब्जा करना चाहते हैं। इसके लिए शिकायतकर्ता और उसके दोस्त राजेश को बिश्नोई का नाम लेकर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। शिकायत में उन्होंने राजवीर नाम के व्यक्ति का जिक्र भी किया और कहा कि राजवीर से भी उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारी ने इस संबंध में पुलिस को कॉल रिकॉर्डिंग भी सौंपी है। गौरव ने बताया कि उन्हें पंजाब से इस तरह की कॉल आई हैं। इसमें बिश्नोई के नाम से उसे और उसके पार्टनर को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। इसको देखते हुए उन्होंने पुलिस से इस संबंध में उचित कार्रवाई करते हुए सुरक्षा की मांग की है।

संपत्ति विवाद के नाम पर कारोबारी को धमकी मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। कारोबारियों की सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे।-संजीव कुमार गांधी, पुलिस अधीक्षक, शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed