फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   business on Dhanteras in the markets of Himachal

धनतेरस पर हिमाचल के बाजारों में खूब बरसा धन

Tue, 06 Nov 2018 04:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 06 Nov 2018 04:00 AM IST
विज्ञापन
business on Dhanteras in the markets of Himachal

धनतेरस पर हिमाचल के बाजारों में सोमवार को जमकर धनवर्षा हुई। आटोमोबाइल, सर्राफा, इलेक्ट्रानिक्स और बर्तन बाजार की चमक देखते ही बनी। शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने के लिए भारी संख्या में ग्राहकों की भीड़ बाजार में उमड़ी।

विज्ञापन


डिजाइनर और इलेक्ट्रानिक बर्र्तनों की बाजार में खूब डिमांड रही। हिमाचल के बाजारों में सोमवार को सौ करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। जिला शिमला में धनतेरस पर 18 से 20 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। लोगों ने जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन


बर्तनों, आभूषणों और मिठाइयों की दुकानों में भारी भीड़ रही। राजधानी शिमला की दुकानों में तिल धरने को जगह नहीं थी। जिला हमीरपुर में धनतेरस पर बाजारों में खूब रौनक रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

business on Dhanteras in the markets of Himachal

जिला मुख्यालय हमीरपुर, लंबलू, टिक्कर, भोटा, भोरंज, बस्सी, जाहू, भरेड़ी, नादौन, रंगस, कांगू, गलोड, बड़सर, मैहरे, बिझड़ी, चकमोह, सुजानपुर, टौणीदेवी और अवाहदेवी बाजारों में लोगों ने बर्तनों और आभूषणों की दुकानों में ग्राहकों की शाम तक काफी भीड़ रही। कई लोगों ने मोटर साइकिल और गाड़ियां भी खरीदी।

जिला में करीब नौ करोड़ का कारोबार हुआ। जिला बिलासपुर में भी लोगों ने जमकर खरीदारी की। बिलासपुर में सवा करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ। चंबा में लोगों ने सोने, चांदी के आभूषण, बर्तन सहित नई गाड़ियां धनतेरस पर खरीदी। चंबा में करीब तीन करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार हुआ। 

business on Dhanteras in the markets of Himachal

 शहर में स्थित आभूषण की दुकानों में सुबह के समय ही लोग खरीदारी के लिए पहुंच गए। कई ज्वेलरों ने ग्राहकों को सोने की खरीद पर चांदी का सिक्का उपहार स्वरूप दिया। इसके अलावा बर्तनों व दो पहिया व चार पहिया वाहन ऐजेंसी में भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ी।

मंडी जिला में धनतेरस पर करीब 50 करोड़ का कारोबार हुआ। आटोमोबाइल, मोबाइल, ज्वेलरी, बर्तन, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक का सामान जिला में खूब बिका। ऊना में बर्तन, रेडिमेड गारमेंट्स, ज्वेलर्ज, इलेक्ट्रानिक्स तथा बर्तन की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली। जिला में करीब 15 करोड़ का कारोबार हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed