फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   business cell conference of BJP Shimla wing.

पूर्व सीएम से मिले कारोबारी, ऑनलाइन शॉपिंग पर जताई आपत्ति

Sun, 28 Jun 2015 09:24 PM IST
Updated Sun, 28 Jun 2015 09:24 PM IST
विज्ञापन
business cell conference of BJP Shimla wing.

भाजपा शिमला व्यापार प्रकोष्ठ सम्मेलन में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। कारोबार के दौरान आ रही दिक्कतों को नेता प्रतिपक्ष प्रो. प्रेम कुमार धूमल के सामने रखा गया। करीब दो घंटे चले सम्मलेन में व्यापारियों ने ऑनलाइन शापिंग, इंस्पेक्टर राज, तहबाजारी , सैंपल, टैक्स और बीमा को लेकर चर्चा की। कारोबारियों ने मांग रखी सैंपल केवल मैन्यूफैक्चरिंग उद्योग के भरे जाएं, खुदरा व्यापारी से नहीं। इसके अतिरिक्त बहुस्तरीय इंस्पेक्टरी राज से व्यापारियों को मुक्ति मिलनी चाहिए।

विज्ञापन


मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी सवाल किए गए। पूर्व मुख्यमंत्री ने सम्मेलन के दौरान व्यापारियों की समस्याएं सुनीं और आश्वस्त किया कि इनकी जायज समस्याओं को पार्टी के घोषणापत्र में डाला जाएगा। उनकी सरकार ने शिमला में सब्जी मंडी तथा अनाज मंडी के लिए स्थान चयनित किया था लेकिन वर्तमान सरकार ने उस ओर कोई कदम नहीं बढ़ाया है।
विज्ञापन


व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक श्याम बिहारी मिश्रा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सती, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक रमेश चोजड़, सह संयोजक संजीव ठाकुर, हंसराज ठाकुर के अतिरिक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डा. सिकंदर कुमार, पार्टी सचिव त्रिलोक जम्वाल, गणेश दत्त , सुरेश भारद्वाज, जिलाध्यक्ष मदन शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय सूद, राजीव सूद, किरण बावा, मंजू सूद, रमेश सूद, शुभ महाजन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन शापिंग से प्रभावित कारोबार

business cell conference of BJP Shimla wing.

कारोबारियों का कहना है कि जिस तरह से बिना टैक्स के ऑनलाइन शॉपिंग का कारोबार बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से प्रदेश के कारोबारियों का काम टैक्स पर टैक्स देकर घटता ही जा रहा है। एक रेस्टोरेंट वाला जब चाय और खाने के राशन के समान को खरीदता है उस पर उसे टैक्स देना पड़ता है और जब वह रेस्टोरेंट पर खाने का बिल लेता है, उस पर भी उसे टैक्स लगता है इस तरह से उसे कई बार टैक्स देना पड़ता है। ऑनलाइन शापिंग से सरकार को भी राजस्व चूना लग रहा है।

मुनाफे का हिस्सा मजदूरी पर हो रहा खर्च-
कारोबारियों का कहना है कि मूलभूत सुविधाएं के नाम पर कुछ भी नहीं है। शिमला के अनाज मंडी के लिए मजदूर के माध्यम से ही राशन ला सकते हैं जिस वजह से दुकान में राशन के दाम बढ़ जाते हैं। उसी तरह शिमला सब्जी मंडी के लिए से भी मजदूरों के माध्यम से ही सब्जी दुकानों तक पहुंच पाती है, इसलिए सब्जी के भी ज्यादा दाम देकर पहुंचती है जिस कारण यहां के कारोबारियों  का मुनाफा का अधिकतर हिस्सा मजदूरी पर खर्च हो जाता है।

नगर निगम पर साधा निशाना-
भाजपा विधायक सुरेश भारद्वाज ने नगर निगम को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि  कहा कि नगर निगम व प्रशासन अनाधिकृत लोगों को बाजारों में न बैठाए और बाजार में केवल स्थानीय लोगों को ही स्थान मिले। नगर निगम प्रशासन जल्द तहबाजारियों के लिए जगह चिन्हित करें और उन्हें वहां बसाए। अनाधिृकत तौर पर बैठे तहबाजारियों को तुरंत उठाया जाए। इस वजह से आम लोगों का बाजार में चलना दूभर हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed