{"_id":"69ba998e59f933346a05e4f5","slug":"buses-will-run-every-half-an-hour-from-the-old-bus-stand-to-taradevi-temple-shimla-news-c-19-sml1002-692326-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: तारादेवी मंदिर के लिए पुराना बस अड्डे से हर आधे घंटे बाद चलेंगी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: तारादेवी मंदिर के लिए पुराना बस अड्डे से हर आधे घंटे बाद चलेंगी बसें
विज्ञापन
चैत्र नवरात्र के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए एचआरटीसी शोघी और आनंदपुर से शटल बस सेवा करवाएगा उपलब्ध
नवरात्र पर हजारों श्रद्धालु टेकते हैं मंदिर में माथा
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। चैत्र नवरात्र पर तारादेवी मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुराना बस स्टैंड से हर आधे घंटे के बाद एचआरटीसी बसों का संचालन करेगा। सुबह 9:15 बजे से ही निगम बसों की सुविधा लोगों को उपलब्ध करवाएगा। एचआरटीसी ने नवरात्र में हजारों श्रद्धालुओं के लिए आवागमन की सुविधा उपलब्ध करवाने के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसके अलावा मांग के आधार पर टुटू से भी तारादेवी के लिए बस सेवा उपलब्ध करवाने का निर्णय भी लिया है। नवरात्र पर हर साल हजारों श्रद्धालु तारादेवी मंदिर में करते हैं पूजा अर्चना।
श्रद्धालुओं को बसों की कमी का सामना न करना पड़े, इसके लिए एचआरटीसी क्षेत्रीय प्रबंधक ने निर्देश जारी कर इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसके अलावा आनंदपुर और शोघी में इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी को व्यवस्था का जिम्मा सौंपा है। डीजल और इलेक्टि्रक बसों में आने वाली तकनीकी खराबी को दुरुस्त करने के लिए तकनीकी स्टाफ की तैनाती भी की है। नवरात्र पर हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु शहर के विभिन्न क्षेत्रों से तारादेवी मंदिर दर्शन के लिए जाते हैं। इसको देखते हुए एचआरटीसी ने श्रद्धालुओं को उचित परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए अतिरिक्त बसों के संचालन का फैसला लिया है। इससे नवरात्र के नौ दिनों में निगम को भी अच्छी आमदनी होने की उम्मीद है।
आनंदपुर और शोघी से चलेंगी शटल बसें
आनंदपुर और शोघी से नवरात्र के दौरान एचआरटीसी श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शटल बस सुविधा भी शुरू करेगा। इससे शहर के साथ ही वाकनाघाट और अन्य क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं को भी मंदिर जाने की सुविधा मिल सकेगी। हर साल हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण आनंदपुर से तारादेवी मार्ग पर ट्रैफिक जाम की समस्या रहती है, वहीं बसों के संचालन में भी दिक्कतें आती हैं। इसको देखते हुए पुलिस विभाग छोटे वाहनों की आवाजाही को बंद कर देता है। ऐसे में एचआरटीसी आनंदपुर और शोघी तक छोटे वाहनों तथा अन्य विकल्पों से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को भी शटल बस सेवा के माध्यम से मंदिर पहुंचाने का जिम्मा उठाता है। इससे श्रद्धालुओं को बस किराये में ही परिवहन की सुविधा मिल जाती है।
विज्ञापन
कोटचैत्र नवरात्र को लेकर शहर से तारादेवी जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुराना बस स्टैंड से सुबह 9:15 बजे से ही हर आधे घंटे के बाद बसों का संचालन किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। नोडल अधिकारी के साथ ही अन्य अधिकारियों को भी व्यवस्था बनाए रखने का जिम्मा सौंपा गया है। एचआरटीसी लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं देने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।
-अंकुर वर्मा, क्षेत्रीय प्रबंधक, एचआरटीसी लोकल डिपो