फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   At present, buses of Upper Shimla will run from Lakkar Bazar bus stand only.

Shimla: अभी लक्कड़ बाजार बस स्टैंड से ही चलेंगी ऊपरी शिमला की बसें

Sun, 04 Sep 2022 08:38 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 04 Sep 2022 08:38 PM IST
सार

लक्कड़ बाजार बस अड्डा आईजीएमसी के पास स्थित नगर निगम की पार्किंग में शिफ्ट करने पर पेंच फंस गया है। रविवार को अनौपचारिक तौर पर एचआरटीसी को बस स्टैंड शिफ्ट करने की प्रक्रिया को होल्ड ऑन करने के निर्देश दे दिए गए। 

विज्ञापन
At present, buses of Upper Shimla will run from Lakkar Bazar bus stand only.
यहां से संचालित होंगी बसें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के लक्कड़ बाजार बस अड्डा आईजीएमसी के पास स्थित नगर निगम की पार्किंग में शिफ्ट करने पर पेंच फंस गया है। उपायुक्त शिमला ने 3 सितंबर को अधिसूचना जारी कर तुरंत प्रभाव से ऊपरी शिमला और करसोग के लिए बसों का संचालन आईजीएमसी के पास स्थित नगर निगम की पार्किंग से करने के आदेश जारी किए थे। लेकिन रविवार को अनौपचारिक तौर पर एचआरटीसी को बस स्टैंड शिफ्ट करने की प्रक्रिया को होल्ड ऑन करने के निर्देश दे दिए गए। 

विज्ञापन


उपायुक्त शिमला की ओर से अधिसूचना जारी होते ही शनिवार को शिमला व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल इसके खिलाफ शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज से मिला था और बस अड्डा पूरी तरह शिफ्ट न करने की मांग उठाई थी। तर्क दिया था कि लक्कड़ बाजार बस स्टैंड से ऊपरी शिमला के लिए कारोबारियों का सामान लक्कड़ बाजार बस अड्डे से बसों के ऊपर भेजा जाता है। बस अड्डा शिफ्ट होने से कारोबारियों को समस्या झेलनी पड़ेगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि शहरी विकास मंत्री के निर्देशों पर ही प्रशासन ने फिलहाल बस अड्डा शिफ्ट करने पर रोक लगा ली है। उधर, इस विषय पर जब एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने प्रतिक्रिया नहीं दी।
विज्ञापन


बुकिंग काउंटर, लगेज काउंटर बनने के बाद शिफ्टिंग 
उपायुक्त आदित्य नेगी ने बताया कि अभी आईजीएमसी के पास स्थित एमसी पार्किंग में बस स्टैंड शिफ्ट करने के लिए काम पूरा नहीं हुआ है। बुकिंग काउंटर और लगेज काउंटर बनाए जाने बाकी हैं। जैसे ही यह काम पूरा हो जाता है, बस स्टैंड शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed