Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Buses on capital and rural routes will not operate after 5 PM today.

Shimla News: राजधानी और ग्रामीण रूटों पर आज शाम 5 बजे के बाद नहीं चलेंगी बसें

Sat, 07 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Buses on capital and rural routes will not operate after 5 PM today.
लंबे रूटों पर दोपहर एक बजे तक होगा बसों का संचालन, राजधानी से शनिवार को भी चलाई गईं विशेष बसें
विज्ञापन

दिवाली के दिन आठ रूटों पर चलेंगी स्पेशल बसें
मंडी और टनकपुर के लिए भी भेजी एक-एक बस
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने शनिवार को भी राजधानी शिमला से जिला मुख्यालयों और प्रमुख स्टेशनों के लिए सवारियों की उपलब्धता के अनुसार दिवाली स्पेशल बसों का संचालन किया।
दिवाली के दिन रविवार को लोकल रूटों पर शाम पांच बजे के बाद बसों का संचालन नहीं होगा। वहीं लंबे रूटों पर दोपहर एक बजे तक ही बसें भेजी जाएंगी। दिवाली स्पेशल बसों का संचालन भी सवारियों की उपलब्धता पर निर्भर करेगा। शिमला से लोकल रूटों पर दिवाली के दिन शाम पांच बजे तक शिमला ग्रामीण, शिमला शहरी और तारादेवी डिपो की बसें चलेंगी। इसके बाद अगले दिन सुबह आठ बजे के बाद निर्धारित लोकल रूटों पर बसों का संचालन शुरू होगा। लंबे रूटों पर आईएसबीटी से दिवाली स्पेशल बसें पर्याप्त संख्या में सवारियां मिलने पर ही चलाई जाएंगी। दिल्ली से भी शिमला, धर्मशाला, कुल्लू, मंडी और चंबा सहित प्रदेश के प्रमुख स्टेशनों के लिए बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन


आईएसबीटी से शनिवार को रामपुर के लिए दो बसें, मंडी के लिए एक और टनकपुर के लिए एक बस भेजी गई। इसके अलावा देर शाम तक आईएसबीटी में चार बसें सवारियों की मांग के अनुसार चलाने के लिए उपलब्ध रहीं। परिवहन निगम के इंस्पेक्टर एवं स्पेशल बस सेवा के प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि शनिवार को बसें उपलब्ध थीं, लेकिन कुछ निर्धारित रूटों पर बसों के संचालन के लिए पर्याप्त संख्या में सवारियां नहीं मिल पाईं। इस कारण उन रूटों पर बसें नहीं चलाई गईं। दिवाली के दिन भी दोपहर एक बजे तक धर्मशाला, मंडी, बिलासपुर, रामपुर, रोहड़ू, नेरवा, चंडीगढ़ और हरिद्वार के लिए बसें भेजी जाएंगी। शनिवार को आईएसबीटी और एमसी पार्किंग के पास मुख्य सड़क पर सुबह से देर शाम तक निजी और सरकारी बसों में सफर करने के लिए यात्रियों की भीड़ लगी रही। दिवाली मनाने के लिए घर जाने वाले लोग बसों का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर तक सामान्य हो जाएंगी सेवाएं
दिवाली के अगले दिन सोमवार को दिल्ली, चंडीगढ़ और अन्य राज्यों से आने-जाने वाली बसों का संचालन सामान्य होने में कुछ देरी हो सकती है। हालांकि शिमला लोकल और प्रदेश के अन्य रूटों पर सुबह से ही निर्धारित समय के अनुसार बसें चलेंगी। निगम की बस सेवाएं सोमवार दोपहर तक पूरी तरह सामान्य हो जाएंगी। रविवार को अवकाश के कारण शहर में एचआरटीसी की टैक्सी सेवा बंद रहेगी, जबकि सोमवार को टैक्सियों का संचालन कुछ देरी से शुरू होगा। मंडलीय प्रबंधक देवा सेन नेगी ने बताया कि सोमवार को प्रदेश और लोकल रूटों पर बस सेवाओं में कोई बदलाव नहीं होगा। बसें निर्धारित समय के अनुसार चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article