{"_id":"6a115f09407ffe1b6b066842","slug":"buses-broke-down-in-the-middle-of-the-road-across-different-parts-of-the-city-causing-inconvenience-to-passen-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: शहर के अलग-अलग इलाकों में बीच सड़क पर खराब हो गईं पांच बसें, यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: शहर के अलग-अलग इलाकों में बीच सड़क पर खराब हो गईं पांच बसें, यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी
Sat, 23 May 2026 01:49 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 23 May 2026 01:49 PM IST
विज्ञापन
शिमला में जगह-जगह खराब हुईं बसें।
- फोटो : संवाद
शिमला में शनिवार सुबह पांच सरकारी व निजी बसें शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में बीच सड़क पर खराब हो गई। इससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। सरकारी कर्मचारियों, विद्यार्थियों व अन्य यात्रियों को पैदल अपने गंतव्य की ओर रवाना होना पड़ा। सुबह रेलवे एग्जिट के समीप एक एचआरटीसी बस के खराब होने के कारण यातायात को तरफा चलाना पड़ा। बीच सड़क पर खराब हुई बस को क्रेन की मदद से हटाया गया। इस दाैरान लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
इसी तरह लक्कड़ बाजार स्थित ग्रीनलैंड होटल के समीप एक निजी बस खराब हो गई। इस कारण कुछ देर के लिए यातायात एकतरफा चलाया गया। मैकेनिक के माैके पर पहुंचने के बाद यातायात पूरी तरह बहाल हुआ। इसके अलावा ढली, ओबेरॉय सेसिल होटल सहित एक अन्य जगह बस खराब हुई।
विज्ञापन
वहीं भट्टाकुफर बाईपास रोड पर शिव मंदिर के समीप एक ट्राला खराब होने के कारण यातायात प्रभावित रहा। फायल-धारी के लिए शाम की एचआरटीसी बस सेवा बंद होने से लोग परेशान है। लोगों का कहना है कि चालक-परिचालक के ठहरने की व्यवस्था नहीं होने से बस सेवा को बंद कर दिया गया। निगम ने स्थानीय लोगों से ठहरने की व्यवस्था करवाने की अपील की है।
विज्ञापन