फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bus turnaround after collided with truck at kangra himachal

ट्रक से टकराकर पलटी निजी बस, 6 घायल

Thu, 29 Nov 2018 05:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 29 Nov 2018 05:01 PM IST
विज्ञापन
Bus turnaround after collided with truck at kangra himachal

मोड़ काटते समय एक निजी बस ईंटों से भरे ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद बस पलट गई। यह हादसा रक्कड़ थाना क्षेत्र के तहत पंचायत कूहना के चलाह गांव में एनएच-3 पर हुआ।

विज्ञापन


दुर्घटना में छह लोग घायल हो गए, जिनमें गंभीर रूप से घायल दो लोग टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किए गए। चार अन्यों को नादौन अस्पताल में उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुबह वीरवार सुबह करीब आठ बजे नादौन की ओर से आ रही एक निजी बस चलाह नामक स्थान पर सवारियां उतारकर कालेश्वर की ओर जैसे ही मुड़ने लगी कि अंब की ओर से ईंटों से भरे तेज गति ट्रक ने बस को कंडक्टर साइड टक्कर मार दी। इससे बस पलट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बस में सवार थे 30 यात्री

Bus turnaround after collided with truck at kangra himachal

स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को नादौन अस्पताल पहुंचाया गया। छह वर्षीय अर्णव के सिर तथा 17 वर्षीय अभिषेक के कंधे में गंभीर चोटों के कारण उन्हें टांडा रेफर किया गया है।

बाकी घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। बस में स्कूली बच्चों सहित करीब 30 यात्री सवार थे। यदि ट्रक बीचोंबीच बस से टकराता तो ज्यादा नुकसान होता।

थाना प्रभारी रक्कड़ सुशील कुमार ने बताया कि दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को भी हिरासत में लिया गया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed