फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bus

बारिश ने रोकी रफ्तार, एचआरटीसी की 200 बसें फंसीं

Sun, 18 Aug 2019 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
bus
शिमला। भारी बारिश के कारण राजधानी शिमला सहित जिले भर में बस सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। राजधानी शिमला सहित आसपास के इलाकों में सड़कें बंद होने से एचआरटीसी की 157 बसें रूटों में फंसी हुई हैं। शिमला डिविजन में बसें फंसने का आंकड़ा 200 से अधिक है।
विज्ञापन

शिमला-चंडीगढ़ हाईवे पर बसों की आवाजाही दोपहर 12 बजे के बाद शुरू हो पाई। राजधानी से ऊपरी शिमला के लिए बस सेवा 11 बजे के बाद बहाल हुई। बसें शिमला न पहुंचने के कारण सोमवार को भी बस सेवा प्रभावित रहने की संभावना है।
विज्ञापन

राजधानी शिमला में सर्कुलर रोड पर रविवार सुबह नौ बजे के बाद बस सेवा शुरू हो पाई। सबसे पहले शहर में एचआरटीसी बसें रूटों पर चलीं। प्राइवेट बसें दस बजे के बाद शुरू हुई। ठियोग और कोटखाई में लोकल रूटों पर बसें फंसी हुई हैं। चौपाल में बस सेवा पूरी तरह बंद है। रविवार सुबह पुड़ग और धमांदरी बस ही शिमला पहुंच पाई। ठियोग-खड़ापत्थर-हाटकोटी सड़क निहारी के पास बंद हो गई है, जिसके कारण रोहड़ूू और जुब्बल का शिमला से संपर्क कट गया है। शिमला-मनाली हाइवे टूटु के पास बंद रहा। दोपहर बाद करीब एक बजे इस सड़क पर वन वे वाहनों की आवाजाही शुरू हो पाई। जाम में टूरिस्ट वाहन भी फंसे रहे। शिमला-मशोबरा-देवीधार सड़क पर दोपहर बाद करीब तीन बजे बसों की आवाजाही शुरू हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कें बंद होने से फंसीं 200 से अधिक बसें
बारिश के कारण बस सेवा बुरी तरह प्रभावित हुई है। सड़कें बंद होने के कारण निगम की करीब 200 बसें विभिन्न रूटों पर फंसी हुई हैं।
- रघुवीर ठाकुर, मंडलीय प्रबंधक, शिमला।
शिमला लोकल के यह रूट प्रभावित
गड़काहन, शाहतलाई, कशलोग, सौंथल, सेंव, घैणी, गुम्मा, धर्मपुल-नाल, जुन्गा, डुब्बलू, साधू पुल, पीरन, डवारू, घणाहट्टी रूट पर जनिया खटियाना, नया सेर, कड़ेची, पिपलीधार, बजोवल, चमयावड़, पलोग, चनावग, बशोग, ज्वालाजी, टापरी, मनाली, गवाही, सरार, वाया धामी और वाया देवनगर टूटु, वाया साधू पुल मैहली रूटों पर बस सेवा ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed