फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bus

शिमला से रामपुर, रोहड़ू और चौपाल को बस सेवा बहाल

Tue, 29 Dec 2020 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
bus
शिमला से रामपुर, रोहड़ू और चौपाल को बस सेवा बहाल
विज्ञापन

अपर शिमला के ग्रामीण इलाकों में परेशानी बरकरार
120 से ज्यादा रूट दूसरे दिन भी फेल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। बर्फबारी के कारण रविवार रात से बंद पड़े अपर शिमला के मुख्य सड़क मार्ग मंगलवार दोपहर से यातायात के लिए बहाल हो गए हैं। शिमला से अपर शिमला के लिए बस सेवाएं भी सुचारु हो गई हैं।
शिमला रामपुर नेशनल हाइवे यातायात के लिए बहाल हो गया है। इसके अलावा शिमला से रोहड़ू और रिकांगपिओ के लिए भी बस सेवाएं शुरू हो गई हैं। उधर, चौपाल रूट पर भी बसों की आवाजाही मंगलवार से शुरू हो गई है। हालांकि, चौपाल में लोकल रूटों समेत अपर शिमला के कई ग्रामीण रूटों पर अभी भी बस सेवाएं पूरी तरह से बहाल नहीं हो पाई हैं। मंगलवार को ग्रामीण इलाकों के करीब 120 से ज्यादा रूटों पर बसें नहीं चल पाईं। शिमला से नेरवा के लिए भी बस सेवा अभी बहाल नहीं हुई है। वहीं, अपर शिमला में बर्फबारी के कारण फंसी बसें वापस शिमला पहुंच गई हैं। इन्हें रूटों पर रवाना कर दिया गया है। एचआरटीसी के अनुसार शिमला से सभी मुख्य रूटों पर मंगलवार को बसें रवाना की गई हैं। शिमला शहर में भी मंगलवार सुबह सड़कों पर फिसलन रही। हालांकि, यहां यातयात व्यवस्था सुचारू चल रही है।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति भी बहाल
जिले में बर्फबारी के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। लेकिन अब इसे बहाल कर दिया गया है। मंगलवार जिले के तकरीबन सभी गांवों में बिजली आपूर्ति सामान्य रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed