फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bus problem in shimla city

सुबह कम चली एचआरटीसी और निजी बसें, लोग परेशान

Fri, 05 Nov 2021 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Bus problem in shimla city
विश्वकर्मा पूजा के चलते देरी से हुआ संचालन
विज्ञापन

क्रॉसर
सड़क किनारे खड़ी रही ज्यादातर निजी बसें
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। दिवाली के दूसरे दिन शुक्रवार को विश्वकर्मा पूजा के चलते एचआरटीसी और प्राइवेट बसें सुबह देरी से चलीं। इसके चलते काम पर जाने के लिए लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
लोग पैदल ही चलने को मजबूर हुए। निजी टैक्सियां भी नहीं चलीं। शहर के लोकल रूटों पर प्राइवेट बस का संचालन सुबह दस बजे के बाद शुरू हुआ। दस बजे के बाद भी कुछेक निजी बसें ही चलीं। ज्यादातर प्राइवेट बसें शाम तक सड़क किनारे खड़ी रहीं। प्राइवेट बस ऑपरेटर यूनियन शिमला के महासचिव सुनील चौहान ने बताया कि शुक्रवार सुबह बसों के चालकों-परिचालकों ने बसों की साफ सफाई की और सजावट के बाद पूजा अर्चना की। यात्रियों को परेशानी न झेलनी पड़े इसके लिए सुबह के समयसभी रूटों पर एक दो बसों का संचालन किया गया।
विज्ञापन

विश्वकर्मा पूजा के चलते चालक, परिचालकों ने भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए और मिठाइयां बांटीं। प्राइवेट बस ड्राइवर कंडक्टर यूनियन के महासचिव अखिल गुप्ता ने बताया कि विश्वकर्मा दिवस पर सुबह के समय सभी ड्राइवर कंडक्टर ने अपनी गाड़ियों की पूजा अर्चना की। बताया कि भगवान विश्वकर्मा निर्माण और सृजन के देवता है, इसलिए उनकी पूजा के साथ औजारों मशीनों और वाहनों की भी पूजा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी की बसें भी कम चलीं
राजधानी शिमला में लोकल रूटों के अलावा जिले में लंबे रूट पर भी शुक्रवार सुबह 10 बजे से पहले एचआरटीसी बसों का कम ही संचालन हुआ। वीरवार को दिवाली के चलते शुक्रवार को एचआरटीसी के चालक-परिचालक उपलब्ध नहीं होने से बसों का संचालन देरी से शुरू हुआ। हालांकि आज सभी बसें समय पर चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed