{"_id":"682c8c3feff885ea3a0e3ca0","slug":"bus-pass-rates-of-private-schools-in-the-city-doubled-shimla-news-c-19-sml1001-537330-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शहर के निजी स्कूलों के बस पास की दरों में दोगुना बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शहर के निजी स्कूलों के बस पास की दरों में दोगुना बढ़ोतरी
विज्ञापन
एक से 5 किलोमीटर के 1800 और 5 किमी से अधिक दूरी के चुकाने होंगे अब 2500 रुपये
बस पास किराये के बढ़ने से अभिभावक हुए परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। शहर के निजी स्कूलों के लिए चलाई जाने वाली एचआरटीसी की चार्टेड बसों के किराये में बढ़ोतरी की गई है। जून माह से बनने वाले बस पास के लिए अभिभावकों को अब एक से पांच किलोमीटर दूरी के 1800 और इससे अधिक दूरी के 2500 रुपये चुकाने होंगे। पहले एक से पांच किमी दूरी के बस पास के मासिक 900 रुपये में चुकाने पड़ते थे। ऐसे में तीन महीनों के लिए बनने वाले पांच किमी तक की दूरी के बस पास के लिए लोगों को 54 सौ रुपये चुकाने होंगे।
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की ओर से शहर के ऑकलैंड, चैप्सली क्लस्टन, डीएवी न्यू शिमला, एडवर्ड, नवबहार चैल्सी, एसपीएस खलीनी, स्टोक्स पुजारली और ताराहॉल के लिए बसें चलाई जाती हैं। इन 42 बसों में 2100 से अधिक विद्यार्थी रोजाना सफर करते हैं लेकिन एकाएक बस पास के किरायों में हुई बढ़ोतरी के बाद अभिभावक सकते में आ गए हैं। अभिभावकों का कहना है कि एचआरटीसी का यह फैसला पूरी तरह गलत है। अभिभावकों का कहना है कि महंगाई के दौर से उन्हें बच्चों को लाने और ले जाने के लिए अतिरिक्त जेब ढीली करनी होगी। परिवहन निगम की ओर से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को यह सुविधा निशुल्क उपलब्ध करवाई जा रही है। लेकिन दूसरी ओर एचआरटीसी के इस फैसले के बाद अब निजी स्कूलों के बच्चों के अभिभावक सड़कों पर उतर सकते हैं।एचआरटीसी के डिविजनल मैनेजर देवासेन नेगी की ओर से जारी पत्र में सभी आरएम को निर्देश दिए हैं कि इन निर्णय को लागू किया जाए।
निदेशक मंडल की बैठक में मिली मंजूरी
हिमाचल पथ परिवहन निगम का कहना है कि निदेशक मंडल की बैठक हुई थी। बैठक में बस पास की दरों को बढ़ाने की मंजूरी मिली है। इन दिनों संजौली और बस स्टैंड में बस पास रिन्यू किए जा रहे हैं। ऐसे में काउंटर पर आए अभिभावक परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
1 से 5 किलोमीटर के 1800 रुपये
एचआरटीसी की ओर से बस पास किराये को दो स्लैब में बांटा है। एचआरटीसी का दावा है कि 1 से 5 किलोमीटर तक 1800 रुपये और 5 किलोमीटर से अधिक दूरी से आने वाले बच्चों को 2500 रुपये चुकाने होंगे। तीन महीने के लिए बनने वाले इस पास के लिए अभिभावकों को 5400 और 7500 रुपये चुकाने होंगे।
पहले यह था बस पास किराया
1 से 5 किलोमीटर तक 900 रुपये
6 से 10 किलोमीटर तक 1350 रुपये
11 से 15 किलोमीटर तक 1500 रुपये
कम करें बस पास किराया : चौहान
कोटखाई के मनोज चौहान का कहना है बस पास किराये में बढ़ोतरी करना गलत है। बताया कि जून माह में शहर के ऑकलैंड, ताराहॉल, डीएवी, चैल्सी और एडवर्ड स्कूलों में करीब सप्ताहभर की छुट्टियां हैं। इसके अलावा रविवार और अन्य अवकाश भी हैं। ऐसे में महीने में केवल पंद्रह या सोलह दिन ही कक्षाएं लगेंगी। लिहाजा बस पास किराया किया जाना चाहिए।