{"_id":"64d0da5fff90b234580cf404","slug":"bus-counter-in-rkmv-open-soon-sfi-shimla-news-c-19-1-sml1007-210426-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरकेएमवी में बस काउंटर \nजल्द खुलवाए : एसएफआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरकेएमवी में बस काउंटर जल्द खुलवाए : एसएफआई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज प्राचार्य को प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा मांगपत्र
पुराने भवन की मरम्म्त करवाने का किया आग्रह
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) शिमला की प्राचार्य डाॅ. रुचि रमेश से सोमवार को कॉलेज की एसएफआई इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इकाई सचिव दीपिका की अगुवाई में मिले प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य को मांगपत्र सौंपा और छात्राओं की समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
एसएफआई ने महाविद्यालय में बस पास काउंटर की सुविधा देने, स्नातक डिग्री कोर्स के प्रथम और द्वितीय वर्ष के रिजल्ट जल्द घोषित करने, परिसर में गाड़ियों की पार्किंग को बंद करने और स्टाफ की पार्किंग के लिए बने फ्लोर को खोलने, स्वच्छ पानी की व्यवस्था करने, प्राथमिक उपचार की सुविधा देने, शौचालय में साफ सफाई सुनिश्चित करने, कॉलेज के पुराने भवन की मरम्म्त करवाने, मुख्य गेट पर सुरक्षा कर्मी तैनात करने की मांगों को प्रमुखता से उठाया। प्रतिनिधिमंडल में इकाई अध्यक्ष मोनिका सहित कई सदस्य मौजूद रहीं।