{"_id":"662893b974cd25009300bd6f","slug":"bus-accident-in-manudhar-dharampur-panic-among-passengers-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: धर्मपुर के मनुधार में बस दुर्घटनाग्रस्त, पेड़ के पीछे रुकी, यात्रियों में मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: धर्मपुर के मनुधार में बस दुर्घटनाग्रस्त, पेड़ के पीछे रुकी, यात्रियों में मची चीख-पुकार
Wed, 24 Apr 2024 12:35 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 24 Apr 2024 12:35 PM IST
सार
मंडी जिले में धर्मपुर वाया मनुधार कमलाह ब्रैहल रूट पर जा रही एचआरटीसी बस मनुधार में दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
धर्मपुर के मनुधार में बस दुर्घटनाग्रस्त
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में धर्मपुर वाया मनुधार कमलाह ब्रैहल रूट पर जा रही एचआरटीसी बस मनुधार में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस एक तरफ से सड़क से बाहर चली गई और पेड़ के पीछे रुक गई। यदि पेड़ नहीं होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस दौरान बस में सवार करीब 30 से 40 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
आनन-फानन में बस में सवार स्कूली बच्चों समेत अन्यों को चालक की सीट से बाहर निकाला गया। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर एचआरटीसी का मैकेनिकल स्टाफ व आरएम धर्मपुर विनोद कुमार मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। उधर, आरएम धर्मपुर विनोद कुमार ने बताया कि बस स्किड होने के चलते सड़क के बाहर निकल गई थी। सभी सवारियां सुरक्षित हैं। यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन