फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bus accident in mandi one died 12 injured.

मंडी में बस हादसा, महिला की मौत, 12 घायल

Mon, 13 Jul 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Mon, 13 Jul 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
bus accident in mandi one died 12 injured.

मंडी-कटौला मार्ग पर को कटिंडी के पास निजी बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल सात लोगों को उपचार के लिए जोनल अस्पताल मंडी में दाखिल किया गया। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण बस का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


रविवार को हादसा साढ़े पांच बजे हुआ है। निजी बस एचपी 22 बी-3783 पौने पांच बजे कटौला के लिए रवाना हुई। कटिंडी के पास करीब साढ़े पांच बजे उतराई में ब्रेक फेल होने से बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई। जिससे काफी बचाव हो गया। अगर बस सड़क के निचली तरफ गहरी खाई में जा गिरती तो बस में सवार किसी का बचना मुश्किल था। बस बेकाबू होने पर चालक ने बस को पहाड़ी से टकरा दिया।
विज्ञापन


हादसे में कटौला पंचायत प्रधान चैना राम की पत्नी कमला देवी की मौके पर मौत हो गई। बस के कंडक्टर समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे में मृत महिला ने चलती बस में किसी पुर्जे के टूटने से जोरदार आवाज होने पर दरवाजे से कूद गई थी। जिससे वह बस की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही कमांद चौकी प्रभारी चिंरजी लाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिला राजस्व अधिकारी गौरव चौधरी और नायब तहसीलदार जीएस कटारिया ने घटनास्थल पर पहुंच कर गंभीर रूप से घायलों को 108 एंबुलेंस से जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया।

घायलों में अंशु (15) निवासी कटौला, हिमा देवी (48) निवासी बदौश, कमला देवी (32), परिचालक बिंटू (27) निवासी अरनेड, विमला देवी (50) निवासी जोरला, ओमा देवी (32) निवासी वागलधार, रामशरण (19) निवासी टिहरी का क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। कई लोगों को मामूली चोटें आई हैं।


हादसे के समय 44 सीटर बस में करीब 40 लोग सवार थे। कमांद चौकी प्रभारी चिंरजी लाल ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को जोनल अस्पताल मंडी भेजा गया है। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है। टांडू वार्ड के जिला परिषद सदस्य एवं मंडी जिला कांग्रेस के अध्यक्ष पूर्ण चंद ठाकुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कटौला पंचायत चैना राम की पत्नी कमला देवी की दुखद मौत पर शोक जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed