{"_id":"5cbf2b85bdec22144f419573","slug":"bus-accident-chamba-private-bus-accident-accident-private-bus-fellinto-tranch","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित होकर खेत में गिरी निजी बस, छह गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित होकर खेत में गिरी निजी बस, छह गंभीर घायल
Tue, 23 Apr 2019 09:58 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूणी/सुरगानी (चंबा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूणी/सुरगानी (चंबा)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 23 Apr 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
चंबा में निजी बस पलटी
- फोटो : अमर उजाला
उपमंडल सलूणी के धनावल (टिकरु) नामक स्थान में मंगलवार देर शाम एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क के साथ लगते खेत में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलने पर डीएसपी सलूणी रामकरण राणा, एसडीएम सलूणी विजय कुमार धीमान, अग्निशमन और पुलिस दल मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों के साथ बचाव कार्य में जुट गए।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल सलूणी के डंडी गांव से एक शादी समारोह से लौट रहे लोगों की निजी बस संख्या एचपी-73-3782 मंगलवार शाम को उपमंडल के टिकरु पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में जा गिरी। लोग भांदल गांव की ओर आ रहे थे। हादसे के समय बस में चालक व परिचालक सहित लभगभ 50 लोग सवार थे।
विज्ञापन
Trending Videos
हादसे में ये लोग हुए घायल
इस हादसे में बस में सवार कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि शेष यात्री हादसे में बाल बाल बचे। हादसे में छह गंभीर घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी सलूणी पहुंचाया गया।
बस में सवार अन्य लोगों को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बस खेत में रुक गई अन्यथा यहां बस के गहरी खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो सकता था।
डीएसपी सलूणी रामकरण राणा ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं एसडीएम सलूणी विजय धीमान का कहना है कि हादसे में घायल हुए लोगों की नियमानुसार हरसंभव मदद की जाएगी।
घायलों की पहचान कर्म चंद निवासी धरवेड, पम्मी गांव धरवेड, पूर्वी पुत्री कर्मचंद निवासी धरवेड, सतीश पुत्र शेर सिंह निवासी गांव धरवेड, किराड़ी पत्नी शोथा निवासी धरवेड, खेलको पत्नी तुला राम गांव शालडु के रूप में हुई।