फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bus accident at mandi, 20 injured.

गाड़ी को पास देते पलटी प्राइवेट बस, 20 घायल

Mon, 22 Feb 2016 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी) Updated Mon, 22 Feb 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
bus accident at mandi, 20 injured.

हिमाचल के मंडी में सुंदरनगर-नालनी मार्ग पर सोमवार को एक निजी बस एक अन्य वाहन को पास देते समय पलट गई। हादसे में बस में सवार करीब 20 सवारियां मामूली तौर से हुई हैं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मलोह और नागरिक अस्पताल में उपचार के बाद सभी घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नालनी रूट से एक निजी बस सुंदरनगर की ओर आ रही थी। बस जैसे ही कि छजवार क्षेत्र के पास एक अन्य वाहन को पास देने लगी तो वहां सड़क का एक हिस्सा धंसा हुआ था जिस पर टायर चले जाने से बस नीचे खेत में जा गिरी। जिस वक्त यह हादसा हुआ बस में करीब 20 सवारियां सवार थी।
विज्ञापन


घायलों में रिता देवी, कांता, मीरा, रेखा, रिशुल, दक्षा, रिया, चंद्रावती, हिमांशु, जया, रंजना, प्रांजल और रिषी का उपचार यहां के नागरिक अस्पताल में किया गया है। ग्राम पंचायत मलोह की प्रधान नीरु देवी, उपप्रधान कृष्ण चंद, भनवाड़ पंचायत के प्रधान अमरू राम, उपप्रधान तुलसी राम और परस राम का कहना है कि यह मार्ग संकीर्ण होने की सूरत में यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस मार्ग की लंबे समय से हाल दयनीय बनी हुई है, लेकिन संबंधित विभाग कोई भी कार्रवाई अमल में नहीं ला रहा है। उन्होंने प्रशासन को चेताया है कि अगर शीघ्र ही इस मार्ग की सुध नहीं ली गई तो कभी भी बड़ी अनहोनी घटना घटित हो सकती है। इसके लिए प्रशासन व लोनिवि विभाग जिम्मेवार होगा।


थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। नागरिक अस्पताल के प्रभारी डा. जावेद का कहना है कि घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed