फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Bus Accident at Jalal Khad bridge Renuka Sirmour Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश: तेज रफ्तार बस पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरी, 9 की मौत

Mon, 26 Nov 2018 11:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन/ददाहू (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन/ददाहू (सिरमौर) Updated Mon, 26 Nov 2018 11:54 AM IST
विज्ञापन
Bus Accident at Jalal Khad bridge Renuka Sirmour Himachal Pradesh

प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री रेणुकाजी से नाहन लौट रही ओवरलोड तेज रफ्तार एक निजी बस रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे पुल की रेलिंग तोड़ जलाल नदी में जा गिरी। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई है, जबकि 51 घायल हो गए। हादसे में तीन महिलाओं समेत 4 ने मौके पर, जबकि पांच ने अस्पताल में दम तोड़ा। घायलों को मेडिकल कॉलेज नाहन और सिविल अस्पताल ददाहू में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन


दो गंभीर घायल पीजीआई रेफर किए गए हैं। मृतकों में अधिकतर की देर रात तक शिनाख्त नहीं हो पाई।  पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि 44 सीटर बस में करीब 60 सवारियां थीं और रफ्तार भी तेज थी। बस में सवार अधिकतर लोग रेणुका मेला मार्केट में खरीदारी कर लौट रहे थे। 
विज्ञापन


रविवार दोपहर श्री रेणुकाजी से नाहन लौट रही मीनू कोच बस (एचपी-79-3976) ददाहू से करीब छह किलोमीटर दूर जलाल पुल की रेलिंग तोड़ कर करीब 40 फीट नीचे नदी में गिर गई। गनीमत यह रही कि नदी में पानी कम था। हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चला। घायलों को निजी बस, वाहनों और एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके पराशर ने बताया कि दो घायलों को गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश: खाई में गिरी पर्यटकों से भरी बस, 10 की हालत गंभीर

आठ मृतकों की हुई पहचान

Bus Accident at Jalal Khad bridge Renuka Sirmour Himachal Pradesh

प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को 20 और घायलों को दस-दस हजार रुपये की फौरी राहत देने की बात कही है। उपायुक्त डॉ. ललित जैन ने बताया कि घायलों का मुफ्त इलाज होगा। राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हादसे पर शोक जताया है।

नौ मृतकों में से आठ की पहचान हुई है। विद्या देवी पत्नी काका राम, वीरेंद्र वर्मा पुत्र जगदीश प्रसाद, सत्या राम पुत्र हिरदा राम और भागवंती पत्नी सत्या राम निवासी जैतक, रामलाल पुत्र सूरत निवासी रजाना, लज्जा राम व उमा देवी पत्नी काकू राम और अभय चौहान पुत्र जय प्रकाश निवासी काटल जमटा शामिल हैं।

सरकार ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, ड्राइवर-कंडक्टर का पता नहीं 
सरकार ने दुर्घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। बस दुर्घटना की जांच का जिम्मा एसडीएम नाहन को सौंपा गया है। 20 दिन के भीतर इसकी जांच रिपोर्ट मांगी गई है। हादसे में ड्राइवर-कंडक्टर का भी अभी कोई पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed