फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bumper crop of Cauliflower Frasbean Radish Plum khumani in nachan mandi himachal pradesh

Bumper crop: खेतों में ही बिक गईं सब्जियां, दाम भी मिले चोखे

Sun, 05 Jun 2022 01:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर सतीश ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)
सतीश ठाकुर, संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 05 Jun 2022 01:39 PM IST
सार

किसान खूब राम ने बताया कि उन्होंने चार बीघा जमीन में फूलगोभी लगाई थी। फसल तैयार हो गई है। अब ठेकेदार से पूरे खेत का ही मोलभाव कर लिया। उसे 75,000 रुपये में ठेका दिया। अब ठेकेदार खुद फसल निकालेगा और बेचेगा।

विज्ञापन
Bumper crop of Cauliflower Frasbean Radish Plum khumani in nachan mandi himachal pradesh
सराज की कमरुघाटी में गोभी के खेत। फसल तैयार होने पर किसानों ने ठेकेदारों को सब्जियां बेच दी हैं। - फोटो : संवाद

विस्तार

नाचन क्षेत्र में किसानों की नकदी फसलें खेतों में ही बिक गई हैं। फूलगोभी, फ्रासबीन, मूली का खेतों में ही मोलभाव हो गया। किसानों को दाम भी बेहतर मिले हैं। प्लम, खुमानी की भी बंपर फसल हुई है। अब ठेकेदार ही खेतों से फसल निकालेंगे। 

विज्ञापन


नाचन की शिल्हनु पंचायत के किसान खूब राम ने बताया कि उन्होंने चार बीघा जमीन में फूलगोभी लगाई थी। फसल तैयार हो गई है। अब ठेकेदार से पूरे खेत का ही मोलभाव कर लिया। उसे 75,000 रुपये में ठेका दिया। अब ठेकेदार खुद फसल निकालेगा और बेचेगा।
विज्ञापन


किलिंग पंचायत के किसान बलवंत सिंह ने बताया कि उन्होंने पांच बीघा जमीन पर फूलगोभी लगाई है। ठेकेदार से 82,000 रुपये में मोलभाव हुआ। खेतों में ही फसल बिक जाने से उनकी चिंता भी कम हुई। साथ ही दाम भी बेहतर मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, रेफल पंचायत के बरनाला गांव के किसान नागु राम ने बताया कि तीन बीघा में बेमौसमी मूली उगाई थी। ठेकेदार को खेतों में ही मूली बेच दी है। करीब 45,000 में मोलभाव हुआ। 

यह फायदे की बात है। साथ ही मूली को निकालने, धोने से भी राहत मिली है। मंडियों में भी नहीं जाना पड़ेगा। क्षेत्र के चैलचौक, डडौर, नेरचौक, धनोटू, मंडी सहित आसपास की मंडियों में किसानों को फसलों के उम्दा दाम मिलने से उनकी किस्मत जाग गई है। 


क्षेत्र के शिल्हनु, सुक्कीबाईं, कुटाहची, छम्यार, रेफल, शाह, छवाड़, मंडोगलु, कोट, नौंण, शाला, फंग्यार, दोफा, किलिंग, चैलचौक, मौवीसेरी, तरौर, गोहर, स्यांज और नाचन क्षेत्र की अनेक पंचायतों में फूलगोभी, फ्रांसबीन, मूली, प्लम और खुमानी का कारोबार चल रहा है।

नाचन क्षेत्र में इस बार उम्दा फसल हुई है। किसानों को बेहतर दाम मिल रहे हैं। - मुंशी राम, कृषि विषय वाद विशेषज्ञ गोहर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed