फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Budget to states under 14th finance commission

केंद्र ने 14वें वित्तायोग के तहत बजट आवंटन में किया बड़ा बदलाव

Sun, 14 Jan 2018 01:55 PM IST
नेक सिंह ठाकुर, अमर उजाला, साहो (चंबा)
नेक सिंह ठाकुर, अमर उजाला, साहो (चंबा) Updated Sun, 14 Jan 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
Budget to states under 14th finance commission

केंद्र सरकार ने 14वें वित्तायोग के तहत बजट आवंटन में बड़ा बदलाव किया है। अब पैसा पंचायत प्रधानों को नहीं, बल्कि ऑनलाइन मजदूरों और सामग्री विक्रेताओं के खाते में जाएगा। पंचायत प्रधानों को केंद्र की इस नई बजट आवंटन की व्यवस्था से झटका लगना तय है।

विज्ञापन


यही नहीं, केंद्र की ओर से बजट की व्यवस्था भी तभी होगी, जब काम पूरा होगा। इस संदर्भ में सरकार ने अधिसूचना जारी कर समस्त विकास खंडों को भेज दी है। इस तरह से मनरेगा की तर्ज पर 14वें वित्तायोग से होने वाले विकास कार्य ईएसएम सिस्टम से होंगे।
विज्ञापन


इससे पहले पंचायत प्रधानों को सीधे बजट की व्यवस्था होती थी। पंचायत प्रधानों की मुसीबत यहीं खत्म नहीं हो जाती। नई व्यवस्था में यह भी शामिल है कि जिन प्रधानों के खाते में केंद्र का अनुदान शेष है, वह भी जल्द वापस लिया जाएगा। केंद्र अब पैसा जरूरत होने पर जारी करेगी। इस खबर की पुष्टि बीडीओ मैहला रमेश कुमार ने की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Budget to states under 14th finance commission

गौरतलब है कि इससे पहले बजट का आवंटन प्रधान को किया जाता था, जिसके चलते कामगारों व सामग्री विक्रेताओं का पैसा फंस जाता था।

पैसों के लिए पंचायत प्रधानों के पास चक्कर लगाने पड़ते थे। अधिकतर पंचायतों में इस तरह के मामले सामने आए हैं। इसलिए अब नई गाइडलाइन के अनुसार कार्य होगा। 

विकास कार्यों के लिए केंद्र सरकार की बजट आवंटन की नई गाइडलाइन के बारे में अधिसूचना जारी कर दी गई है। समस्त पंचायत प्रधानों को इसे लेकर निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। -रमेश कुमार, खंड विकास अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed